
प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार हुईं और अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। अपने करियर में उन्होंने कई अच्छे-बुरे और मजेदार अनुभवों का सामना किया है। ऐसा ही एक बुरा अनुभव उनका फिल्म 'दोस्ताना' के सेट का है, जब फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक मैसेज को पढ़ने के बाद वे रो पड़ी थीं। एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका के इस इंसिडेंट का खुलासा हुआ है।
लहरें रेट्रो के हालिया इंटरव्यू में सीनियर पत्रकार भारती प्रधान ने प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा यह किस्सा शेयर किया, जो ओरिजिनली खुद मनीष मल्होत्रा ने उन्हें सुनाया था। उन्होंने यह किस्सा प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा को सुनाया। उन्होंने बताया कि 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा के गाने 'देसी गर्ल' की शूटिंग का आखिर दिन था। करन जौहर ने मनीष मल्होत्रा को मैसेज किया, "फिल्मसिटी आ जाओ। आखिरी दिन है। इससे तुमको छुटकारा मिल जाएगा।" मनीष ने करन का मैसेज पढ़ा और उन्हें रिप्लाई किया, "थैंक गॉड। प्रियंका चोपड़ा के साथ मेरा आखिरी दिन है।" लेकिन यह मैसेज उन्होंने करन की बजाय गलती से प्रियंका को भेज दिया।
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा संग काम क्यों करते Gadar 2 के डायरेक्टर? 22 साल बाद खुद बताई वजह
भारती प्रधान ने मधु चोपड़ा को बताया, "जब प्रियंका ने यह मैसेज देखा कि 'थैंक गॉड आखिरी दिन है...छुटकारा मिल जाएगा' जाहिरतौर पर वे रो पड़ीं। जब यह सब हो रहा था, तब करन ने मनीष को मैसेज किया और पूछा कि उन्होंने क्या किया? क्योंकि प्रियंका सेट पर रो रही थीं। मनीष को अपनी गलती का एहसास हुआ कि उन्होंने गलती से मैसेज गलत इंसान को भेज दिया।" भारती की बात सुन मधु चोपड़ा हंस पड़ीं और इसे बड़ा ब्लंडर बताया।
यह भी पढ़ें : उसकी पैंटी देखनी है...जब डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर की शॉकिंग डिमांड!
भारती ने आगे बताया, "जब मनीष सेट पर पहुंचे तो उन्होंने प्रियंका से पूछा कि 'मैंने क्या किया'। प्रियंका ने पूरे मामले को समझदारी से संभाला और मनीष मल्होत्रा से उनकी दुश्मनी नहीं हुई, बल्कि वे हमेशा के लिए अच्छे दोस्त बन गए।" इस पर मधु चोपड़ा ने याद किया कि बाद में जब प्रियंका नीस में शूटिंग कर रही थीं, तब मनीष मल्होत्रा उनसे मिलने वहां गए थे। मधु के मुताबिक़, प्रियंका के अंदर निगेटिव सिचुएशन को पॉजिटिव में बदलने का सलीका उनके पिता से आया है। मधु ने कहा कि प्रियंका के पिता भी कभी निगेटिव चीजों को तबज्जो नहीं देते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।