
Priyanka Chopra Sister In Law Skin Allergy. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी धूमधाम से हुई। प्रियंका अपने भाई की शादी में शामिल होने बेटी मालती और पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ मुंबई आईं थीं। बता दें कि प्रियंका के भाई की शादी साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) से साथ हुई है। इसी बीच प्रियंका की भाभी नीलम से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, नीलम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर बताया कि उनको स्किन एलर्जी हो गई है। इतना ही नहीं नीलम इसे ठीक करने का तरीका भी पूछ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय ने पोस्ट में अपने कंधे की फोटो शेयर की है, जिसमें जलने के निशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्हें स्किन एलर्जी हो गई है, जो शायद हल्दी सेरेमनी के दौरान हल्दी के लेप की वजह से हुई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "ये क्या हो रहा है? मुझे लगता है कि ये हल्दी के पेस्ट का धूप से होने वाला रिएक्शन है, लेकिन मैंने फंक्शन से कुछ दिन पहले पैच टेस्ट किया था और सब कुछ ठीक था। कोई उपाय है क्या?"
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले माता की चौकी के साथ हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई थी। हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में सभी ने जमकर मस्ती की थी। वहीं, भाई की संगीत सेरेमनी में प्रियंका ने खूब धमाल मचाया था। उनके पति निक जोनास ने भी अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली थी। शादी में शामिल होने प्रियंका के सास-ससुर खासतौर पर मुंबई आए थे। वहीं, चोपड़ा फैमिली के सभी मेंबर्स यानी मनारा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक शादी में शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय साउथ फिल्मों की हीरोइन है। नीलम ने 2012 में फिल्म मिस्टर 7 से डेब्यू किया था। वे एक्शन 3डी, ओम शांति ओम, Unnodu Oru Naal जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि नीलम-सिद्धार्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
ये भी पढ़ें....
विदेशियों पर आया इन 8 हसीनाओं का दिल, कोई डॉक्टर तो कोई सिंगर की बनीं पार्टनर
Bigg Boss वाली पाकिस्तानी हसीना ने ढाया कहर, नए PHOTOS देख बेकाबू हुआ दिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।