
Priyanka Chopra Video Call With Panchayat Pradhan : बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पंचायत के प्रधान जी के साथ वीडियो कॉल पर बात की। मज़ाकिया लहज़े में शुरुआत हुई इस बात में कई सारे ट्विस्ट भी देखने को मिले । अंदाज़ एक्ट्रेस ने रघुवीर यादव से अमेरिका में लौकी भेजने की डिमांड की । उनका कहना था कि वे इसकी शौकीन हैं लेकिन ये सब्जी उन्हें अमेरिका में नहीं मिलती है। वहीं प्रधान जी ने मज़ाकिया अंदाज़ में उन्हें एक्शन सीन में अलर्ट रहने की चेतावनी दी।
प्रियंका चोपड़ा ने फुलेरा से मंगाई लौकी
गुरुवार को, प्राइम वीडियो द्वारा यूट्यूब पर प्रियंका और रघुबीर की वीडियो कॉल का एक वीडियो जारी किया गया। इस क्लिप में प्रियंका और रघुबीर अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में मज़ाकिया अंदाज़ में एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं। रघुबीर ने जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ प्रियंका की हालिया फिल्म, हेड्स ऑफ स्टेट के लिए उनकी तारीफ़ की। वहीं वीडियो में प्रियंका, प्रधानजी से फुलेरा से कुछ लौकी भेजने के लिए कहती हैं, बो कहती हैं यह न्यूयॉर्क में ये कहीं नहीं मिलती। बता दें कि रघुबीर के शो, पंचायत में लौकी पर खूब बात होती है। ये इस शो का का एक अहम हिस्सा है।
प्रियंका चोपड़ा ने की प्रधानजी के साथ मज़ेदार बातचीत
वीडियो की शुरुआत पंचायत में रघुबीर के किरदार प्रधानजी के प्रियंका के साथ कॉल पर आने से होती है। उन्होंने कहा, "सचिव जी, जरा देखिए तो, क्या धमाल मचाया है प्रियंका बिटिया ने। हम शुभकामनाएं दे देते हैं उनको। फिर वह वीडियो कॉल पर प्रियंका से जुड़ते हैं और उन्हें बताते हैं कि फुलेरा गांव को उन पर गर्व है। प्रियंका रिप्लाई देती हैं, "अरे तो इसी बात पर थोड़ी लौकी यहां भी भेज दीजिए ना। न्यूयॉर्क में कहीं नहीं मिलती।" फिर प्रधान जी प्रियंका से अपना एड्रेस मैसेज करने के लिए कहते हैं और फुलेरा से 'लौकी' भेजने का वादा करते हैं। प्रियंका ने इस पर पंचायती अंदाज़ में जवाब दिया, "देख रहे हो बिनोद ? हमारे लिए फुलेरा से लौकी आ रही है।"
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने पंचायत सीज़न 4 देखा है और उन्हें चुनावों का असली स्टार बताया है।
सोशल मीडिया यूज़र्स प्रियंका और पंचायत की इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, "वाह, देसी गर्ल और हमारे प्रधान जी का क्या गजब की कॉम्बीनेशन है", जबकि दूसरे ने लिखा, "GTA 6 से पहले प्रियंका और प्रधान जी।" तीसरी शख्स ने लिखा था, "अरे इसके बारे में तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी"। एक ने लिखा, "क्या coordination है... मज़ेदार और प्यारा।" एक ने लिखा, " वाकई ये सरप्राइज़ है।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।