अजय देवगन के 7 सबसे कमाऊ मूवी सीक्वल, Raid 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Published : Apr 30, 2025, 09:36 AM IST

अजय देवगन की नई फिल्म 'रेड 2' 1 मई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2018 में हिट फिल्म 'रेड' की सीक्वल है। राजकुमार गुप्ता ने दोनों फिल्मों का निर्देशन किया है। जानिए अजय देवगन की 7 सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्रमों के बारे में…

PREV
18

सिंघम अगेन (2025)

कमाई : 268.35 करोड़ रुपए

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की यह फिल्म 2011 में शुरू हुई 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी, जिसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रहा था।

28

दृश्यम 2 (2022)

कमाई : 240.54 करोड़ रुपए

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था। इसका पहला पार्ट 2015 में 'दृश्यम' नाम से आया था, जिसके निर्देशक निशिकांत कामत थे।

38

गोलमाल अगेन (2017)

कमाई : 205.69 करोड़ रुपए

यह सुपरहिट फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में 'गोलमाल : फन अनलिमिटेड' नाम से आई थी।

48

टोटल धमाल (2019)

कमाई : 154.23 करोड़ रुपए

इस हिट फिल्म के जरिए अजय देवगन डायरेक्टर इंद्र कुमार की 'धमाल' फ्रेंचाइजी से जुड़े। यह 2007 में शुरू हुई 'धमाल' का तीसरा पार्ट थी। इसके पहले दो पार्ट यानी 'धमाल' और 'डबल धमाल' (2011) में अजय देवगन नहीं थे।

58

सिंघम रिटर्न्स (2014)

कमाई : 140.62 करोड़ रुपए

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की यह दूसरी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

68

गोलमाल 3 (2010 )

कमाई : 106.34 करोड़ रुपए

यह हिट फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

78

गोलमाल रिटर्न्स (2008)

कमाई : 51.12 करोड़ रुपए

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म थी।

88

बात ‘रेड 2’ की करें तो इसके पहले पार्ट ने 103.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरा पार्ट 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करेगा। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories