
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'स्त्री 2' के सुपरहिट होने के बाद राजकुमार राव अब जल्द ही अपनी नई फिल्म के जरिए लोगों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वो फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
क्या है ट्रेलर में खास?
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर देखकर लगता है कि दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति) शादी से होती है और फिर दोनों के सुहागरात को दिखाया जाता है। इस दौरान विक्की, विद्या से कहता है कि हॉलीवुड में लोग अपनी सुहागरात का वीडियो बनाते हैं और फिर उसे देखते रहते हैं। ऐसे में वो भी अपनी सुहागरात का वीडियो बनाते हैं और फिर वो सीडी चोरी हो जाती है, जिसके बाद कहानी में मचता है असली धमाल। ऐसे में अब देखना खास होगा कि विक्की-विद्या इस सीडी को कैसे ढूंढेंगे। खास बात तो यह है कि इस फिल्म के जरिए सालों बाद एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वहीं ट्रेलर में शहनाज गिल की भी हलकी सी झलक दिखाई गई है।
इस फिल्म से होगा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का क्लैश
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित, फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' के साथ क्लैश होगा। यह दोनों फिल्में 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि किस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है। फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के जरिए राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी पहली स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार और तृप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत, विजय, शहनाज गिल हैं। आपको बता दें इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव फिल्म मलिक में नजर आएंगे। वहीं तृप्ति 'भूल भुलैया 3' में दिखाई देंगी।
और पढ़ें..
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल की मौत के बाद इन पर भड़के वरुण धवन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।