Raksha Bandhan: प्रियंका चोपड़ा से अक्षय कुमार तक, जानें क्या करते हैं इन 8 स्टार्स के भाई-बहन

Published : Aug 30, 2023, 07:00 AM ISTUpdated : Aug 30, 2023, 09:13 AM IST

raksha bandhan 2023 : देशभर में रक्षाबंधन के त्योहार की धूम है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक के घरों में इस त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड स्टार्स के उन भाई-बहनों के बारे, जो लाइमलाइट से दूर रहकर आखिर क्या करते हैं।

PREV
18

1. ऐश्वर्या राय बच्चन का भाई आदित्य राय

ऐश्वर्या राय बच्चन का भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। आदित्य हमेशा से लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं। वैसे, आदित्य अपनी बहन के काफी करीब है और दोनों के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग है।

28

2. शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख

शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख लाइमलाइट से दूर रहती हैं। शहनाज पिता के गुजर जाने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो बैठी थी। वे घर में ही रहती है। वैसे, शाहरुख अपनी बहन का खास ध्यान रखते हैं।

38

3. अनुष्का शर्मा का भाई कर्णेश शर्मा

अनुष्का शर्मा का भाई कर्णेश शर्मा मर्चेंट नेवी में है। हालांकि वो, बहन के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं। इसके तहत उन्होंने कुछ फिल्में भी बनाई हैं।

48

4. अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया

अक्षय कुमार अपनी बहन अलका भाटिया के काफी करीब हैं। हालांकि, अलका लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन पति सुरेंद्र हीरानंदानी का बिजसेन में हाथ बटाती हैं।

58

5. प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को भी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। उन्होंने कुछ साल पहले पुणे में पब लाउंज मगशॉट कैफे की शुरुआत की थी। प्रियंका अपने भाई के बहुत करीब है।

68

6. सैफ अली खान की बहन सबा अली खान

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान को लाइमलाइट बटोरना पसंद नहीं है। वे कभी-कभार फैमिली फंक्शन में नजर आ जाती हैं। वैसे, आपको बता दें कि सबा ज्वैलरी डिजाइन का बिजनेस करती हैं।

78

7. परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग और सहज

बता दें कि परिणीति चोपड़ा के दो भाई शिवांग और सहज हैं। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं और अपने बिजनेस पर फोकस करते हैं। सहज का कुकीज का बिजनेस है और शिवांग मेडिकल की फील्ड से जुड़े हैं।

88

8. रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी

रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी भी लाइमलाइट में नहीं रहती है। बस उन्हें फैमिली फंक्शन्स में ही देखा जाता है। रणवीर अपनी बहन रीतिका के बहुत करीब है और उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखते हैं।

ये भी पढ़ें...

Raksha Bandhan : बॉलीवुड के वो 8 भाई, जिनके लिए बहन की खुशी सबसे पहले

Raksha Bandhan : ये हैं बॉलीवुड के 8 सबसे स्टाइलिश भाई-बहन

Read more Photos on

Recommended Stories