
Ranbir Kapoor Deepika Padukone Viral Video: रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को गले लगाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जो एक पैपराजी पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी कार से उतरते है और एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के बाद अंदर चले जाते हैं। वहां वे एक इलेक्ट्रिक कार्ट में सवार होते हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण पहले से बैठी हुई हैं। बैठते ही रणबीर दीपिका को गले लगाते हैं और फिर दोनों बातचीत में मशगूल हो जाते हैं।
रणबीर और दीपिका का वीडियो शेयर करते हुए पैपराजी मानव मंगलानी ने लिखा है, 'एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के गर्मजोशी से गले मिलने की चर्चा हो रही है। क्या अंदाजा लगा सकते हैं की यह आइकॉनिक जोड़ी कहां जा रही है?" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रणबीर और दीपिका कहां रवाना हुए हैं। लेकिन उनके वीडियो को देख इंटरनेट पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है और लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं वे 'ये जवानी है दीवानी 2' की शूटिंग के लिए रवाना तो नहीं हो रहे।
इसे भी पढ़ें : Ranveer Singh ने कटाई दाढ़ी-मूंछ, दीपिका पादुकोण संग वीडियो देख लोग बोले- ये तो रणबीर कपूर लग रहा
रणबीर-दीपिका के वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट
वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "ये जवानी है दीवानी 2 के लिए तैयार हो जाइए। शायद शूटिंग जारी है।" कई अन्य यूजर्स ने वीडियो देख रणबीर और दीपिका पर प्यार लुटाया है तो कुछ ऐसे भी हैं, जो उनके मजे ले रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "OMG! आलिया मुझे बताओ।" एक यूजर ने उनके गले मिलने को मैच्योरिटी बताया है।
रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण का अफेयर 2008 में फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों लगभग एक साल तक रिश्ते में रहे और फिर 2009 में उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, रिश्ता टूटने के बाद भी उन्होंने दोस्त बने रहने का फैसला लिया। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने 'बचना ऐ हसीनों', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' में साथ काम किया है।
क्या एयरपोर्ट पर गले मिले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण?
जी हां, मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण गले मिले, जिसका वीडियो सामने आया है।
क्या रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'ये जवानी है दीवानी की शूटिंग?
इसकी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन लोग रणबीर और दीपिका को साथ यात्रा करते देख यह अंदाजा लगा रहे हैं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने कब एक-दूसरे को डेट किया?
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 2008 में ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट पर करीब आए थे। साल भर डेटिंग के बाद 2009 में उनका ब्रेकअप हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।