
anveer allahbadia controversy manoj muntashir slams youtuber : समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। अब गीतकार और शायर मनोज मुंतशिर ने रणवीर को इस कॉमेन्ट पर लताड़ा है। उन्होंने रणवीर और टीम के दूसरे मेंबर की तुलना कोरोना वायरस और पिशाच से की है। वहीं रणवीर और समय रैना के फैंस ने इसका जवाब देते हुए मनोज मुंतसिर को आदिपुरुष के डायलॉग की याद दिलाई है।
सोमवार को, मनोज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इंडियाज़ गॉट लेटेंट से रणवीर और समय का एक वीडियो शेयर किया है। इस पर उन्होंने अपना गुस्सा भी बयां किया है । उन्होंने यूट्यूबर पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "यह कॉमेडी का सबसे निचला स्तर है जिसने मानवता को अपमानित किया है। हमारे मोबाइल फोन में COVID से भी अधिक खतरनाक वायरस एंट्री कर चुके हैं। इन पिशाचों, इन विकृत लोगों ने हमारी यूथ जनरेशन की वैल्यू पर हमला बोला।
वीडियो में काफी अपमानजनक और भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से ये क्लिप हम शेयर नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस पर मनोज मुंतसिर का स्टेटमेंट देखा जा सकता है ।
ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है.
कोविड से ज्याद ख़तरनाक वायरस हमारे मोबाइल फ़ोन्स में आ गए है.
ये पिशाच, ये परवर्ट, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार-विहीन करने का संकल्प ले चुके हैं.
पैरेंट्स के लिए ये एक अलार्म है, जाग जाइए, वरना अपने बच्चों का और अपने महान राष्ट्र का सर्वनाश अपनी आँखों से देखेंगे.
@MIB_India
, इस पैनल में जो भी महानुभाव हैं, इनके विरुद्ध तुरंत कार्यवाही की जाए.
आप लोग सिर्फ़ ये पोस्ट पढ़ के रुक गए, आवाज़ नहीं उठायी तो अपने पतन के ज़िम्मेदार आप ख़ुद होंगे.
debate social-media
'चुनाव में खड़े हो जाओ...गुस्साए Sonu Nigam ने किस पर कसा तंज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।