शर्मनाक! सस्ती पॉपुलैरिटी के लिए पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरे रणवीर अल्लाहबादिया

Published : May 12, 2025, 12:41 PM IST
Ranveer Allabadia

सार

यूट्यूबर रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया फिर विवादों में, पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट कर हंगामा मचाया, बाद में पोस्ट डिलीट की पर यूजर्स ने लगाई क्लास।

बियर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया फिर नए विवाद में घिर गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वे खुलकर पाकिस्तान के सपोर्ट में खड़े नज़र आए। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने इसका इशारा किया है, जो उन्होंने बाद में डिलीट कर दीं। लेकिन इंटरनेट पर उनकी पोस्ट के बाद से हंगामा मचा हुआ है और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, अपनी पोस्ट में रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया ने पाकिस्तानियों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उनके लिए भाइयों और बहनों का इस्तेमाल किया और उनसे माफ़ी भी मांगी है।

रणवीर रणवीरअल्लाहबादिया का पाकिस्तान प्रेम

रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों, मुझे इसके लिए कई इंडियंस की ओर से नफरत का सामना करना पड़ेगा। लेकिन यह कहना बेहद जरूरी है। कई भारतीयों की तरह मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है। हम में से कई लोग शांति चाहते हैं। जब भी हम आप पाकिस्तानियों से मिलते हैं तो आप प्यार से हमारा स्वागत करते हैं।" रणवीर इलाहावादिया ने आगे लिखा है, "लेकिन आपका देश सरकार नहीं चलाती है। यह आपकी मिलिट्री और सीक्रेट सर्विस (ISI) चलाती है। एवरेज पाकिस्तानी इन दोनों बॉडीज से बहुत अलग हैं। एवरेज पाकिस्तानियों के दिल में शांति और समृद्धि का सपना है। ये दो विलेन ने आज़ादी के बाद से ही आपकी इकॉनमी को नुकसान पहुंचाया है। वे भारत में लगातार आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। अगली स्लाइड में सबूत हैं...।"

यूट्यूबर ने दिए पाकिस्तान में आतंकवाद के सबूत

रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया ने अगली स्लाइड में सबूत देते हुए लिखा, "प्रूफ 1 : सालों से पकड़े गए सभी आतंकवादी ओरिजिनली पाकिस्तान से हैं। प्रूफ 2 : आपके मिलिट्री लीडर्स जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के भाई हाफिज अब्दुर रऊफ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। प्रूफ 3 : आपके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में स्काई न्यूज से बातचीत में राज्य द्वारा स्पोंसर्ड आतंकवाद की बात मानी थी। लेकिन मैं आपकी परवाह करता हूं, उनकी नहीं। दिल से सॉरी अगर लग रहा है कि हम नफरत फैला रहे हैं। जो इंडियन पाकिस्तानियों से मिले हैं, वे समझ सकते हैं। लेकिन इंडियन और पाकिस्तानी मीडिया (न्यूज चैनल्स) दोनों ही झूठ फैला रहे हैं। हमारी ज्यादातर आबादी सीमा के पास के मासूमों के लिए शांति चाहती है। लेकिन भारत पाकिस्तानी मिलिट्री और ISI के स्टेट स्पोंसर्ड आतंकवाद का खात्मा भी चाहता है।"

 

 

रणवीर ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, "एक फाइनल चीज़...यह भारतीय बनाम पाकिस्तानी नहीं है। यह इंडिया बनाम पाकिस्तानी मिलिट्री और ISI के बारे में है। उम्मीद है शांति लंबे समय तक बनी रहेगी। इंशाअल्लाह।"

रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया पोस्ट डिलीट कर भी निशाने पर

रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया की पोस्ट देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। भले ही उन्होंने अपनी पोस्ट बाद में डिलीट कर दी। लेकिन लोग इसके प्रिंट शॉट को शेयर कर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "बियर बाइसेप्स उर्फ़ रणवीर इलाहावादिया ने यह पोस्ट की और फिर डिलीट कर दी। उसे लगता है कि यह इंडिया बनाम पाकिस्तान के बारे में नहीं है, बल्कि इंडियन आर्मी बनाम पाकिस्तानी मिलिट्री के बारे में है। वे भारत में O.5 फ्रंट का हिस्सा हैं। लानत है।" एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, "भाई तेरा बाप पाकिस्तानी है क्या?" एक यूजर का कमेंट है, "अभी जेल जाकर थका नहीं क्या?" एक यूजर ने लिखा, “ये भ*वा है। इसका कोई दीन-ईमान नहीं।” बता दें कि इससे पहले रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में पैरेंट्स से*स के बारे में विवादित बयानवाजी कर चर्चा में रहे थे। उनका ना केवल जमकर विरोध हुआ था, बल्कि उनके खिलाफ केस तक दर्ज हो गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश