Ranveer Singh ने कटाई दाढ़ी-मूंछ, दीपिका पादुकोण संग वीडियो देख लोग बोले- ये तो रणबीर कपूर लग रहा

Published : Aug 28, 2025, 12:11 PM IST
Ranveer Singh Deepika Padukone Ganpati Celebration

सार

Ganpati Celebration Viral Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में भाग लिया। रणवीर का क्लीन शेव लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है, लोगों ने उनकी तुलना रणबीर कपूर से की।  

Ranveer Singh Clean Shave Look: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जो बुधवार रात अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन के दौरान बनाया गया है। इस वीडियो में कपल को गणपति बप्पा के दर्शन और उनकी पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इस वीडियो में रणवीर सिंह बिना दाढ़ी-मूंछ के दिखाई दे रहे हैं। उन्हें इस लुक में देख इंटरनेट यूजर्स कन्फ्यूज नज़र आ रहे हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि वे रणवीर सिंह की तुलना दीपिका पादुकोण के एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने की गणपति पूजा

एक इंटरनेट यूजर ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, "एक्सक्लुसिव अलर्ट। नए-नवेले पैरेंट्स रणवीर दीपिका ने आशीर्वाद लिया।" वीडियो में देख सकते हैं कि पहले दीपिका पादुकोण ने बप्पा की पूजा की और फिर रणवीर सिंह ने। दीपिका ने इस दौरान ब्राउन कुर्ता पहना हुआ था तो वहीं रणवीर भी मैचिंग कुर्ते में दिखे। लेकिन रणवीर के लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

इसे भी पढ़ें : Lalbaugcha Raja के दर्शन के बाद भीड़ में फंसी जैकलीन फर्नांडीज-अवनीत कौर, VIDEO में देखें कैसा हुआ हाल?

रणवीर सिंह के क्लीन शेव लुक पर आए ऐसे कमेंट

रणवीर सिंह का क्लीन शेव लुक देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने सवालिया लहजे में पूछा है, "नया लुक?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये तो रणबीर कपूर जैसा दिख रहा है?" एक यूजर ने बिना सिर पर कपड़ा डाले भगवान गणेश की पूजा के लिए रणवीर-दीपिका को फटकार लगाई और लिखा, "दिमाग नहीं है या कम है? आप भगवान को काला सिर कैसे दिखा सकते हैं? आपको नहीं मालूम कि जब आप झुकते हैं तो आपका सिर ढंका हुआ होना चाहिए।" एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह फटकार लगाई है और लिखा है, "क्या नैतिकता है? यह भी नहीं जानते कि भगवान के सामने झुकते समय सिर ढंकना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें : VIDEO: Salman Khan ने परिवार संग की गणपति बप्पा की आरती, भड़के कट्टरपंथियों ने किए ऐसे कमेंट

 

 

रणवीर सिंह ने हाल ही में कटाई दाढ़ी-मूंछ

दरअसल, रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के लिए लंबे समय तक उन्होंने बड़ी दाढ़ी-मूंछ और लंबे बाल रखे हुए थे। अब शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने क्लीन शेव करा लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह पिछली बार 2024 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई दिए थे, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी, जिसके डायरेक्टर आदित्य धर हैं। उन्हें आगे फरहान अख्तर निर्देशित 'डॉन 3' में भी देखा जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Release Date: जानिए कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'
Border 2 Teaser: सनी देओल फिर गदर मचाने को तैयार, इस दिन आएगा फिल्म का टीजर