'BF' विजय देवरकोंडा को क्या कहकर बुलाती हैं रश्मिका मंदाना, खुद कर दिया खुलासा

Published : May 10, 2025, 08:26 AM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है, लेकिन रश्मिका या विजय ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच यह खुलासा हो गया है कि रश्मिका विजय को प्यार से क्या कहकर बुलाती हैं?

PREV
16

दरअसल, 9 मई को विजय देवरकोंडा 36 साल के हुए। उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने वह नाम भी लिखा है, जिससे वे विजय को बुलाया करती हैं।

26

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है , "मुझे एक बार फिर बेहद देरी हो गई। लेकिन जन्मदिन की शुभकामनाएं विज्जू (Vijju)।"

36

अब आप समझ ही गए होंगे कि रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा को विज्जू कहकर बुलाती हैं। रश्मिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, "आपके दिन हर तरह की ब्लेसिंग्स, प्यार, जॉय, हेल्थ, धन-धान्य, शांति और सभी चीजों से भरे हों, यही मेरी कामना है।"

46

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना की पोस्ट को सबसे क्यूट बताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए लिखा है, "क्यूटेस्ट, आपकी सभी इच्छाएं और ब्लेसिंग्स पूरे हों।"

56

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 2018 में पहली बार तेलुगु फिल्म 'गीता गोविंदम' में स्क्रीन शेयर की थी, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद दोनों 2019 में 'डियर कॉमरेड' में भी साथ दिखे।

66

2018 से ही लोग उनके अफेयर के कयास लगा रहे हैं। दोनों आउटिंग करते साथ दिखाई देते हैं। यहां तक की कई बार उनके साथ वैकेशन मनाने तक की ख़बरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन ना विजय और ना रश्मिका ने रिलेशनशिप की बात मानी है। वे एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories