Amitabh Bachchan-Rekha ने इन 10 फिल्मों में किया काम, 9 में रोमांस करते दिखे

Published : Oct 10, 2025, 10:49 AM IST

रेखा और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की वो जोड़ी रही है, जिसकी चर्चा हमेशा होती है। क्या आप जानते हैं कि दोनों ने पूरे करियर में कितनी फिल्मों में काम किया है। नहीं तो चलिए रेखा के बर्थडे पर आपको बताते हैं उनकी सभी फिल्मों के बारे में.…

PREV
110
दो अनजाने (1976)

दुलाल गुहा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इस रोमांटिक ड्रामा में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा प्रेम चोपड़ा, उत्पल दत्त और ललिता पवार जैसे कलाकर भी दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : रेखा की पहली फिल्म 10 साल तक क्यों नहीं हो पाई थी रिलीज? कितनी थी इसके लिए उनकी फीस

210
आलाप (1977)

इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमर्शियल रूप से फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा ओम प्रकाश, विजय शर्मा और लिली चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी दिखे थे।

310
खून पसीना (1977)

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस एक्शन क्राइम फिल्म का निर्देशन राकेश कुमार ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा विनोद खन्ना, निरूपा रॉय, असरानी और कादर खान जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

410
गंगा की सौगंध (1978)

सुल्तान अहमद ने इस एक्शन ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी हिट रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा अमजद खान, प्राण, आई.एस. जौहर, बिंदू और अंजू महेन्द्रू जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : कौन थे वो चार लोग, जो अचानक हुई रेखा-मुकेश अग्रवाल की शादी में हुए थे शामिल

510
मुकद्दर का सिकंदर (1978)

यह एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर प्रकाश मेहरा थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा विनोद खन्ना, राखी, रंजीत और अमजद खान जैसे कलाकार भी दिखे थे।

610
मिस्टर नटवरलाल (1979)

यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। राकेश कुमार निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा अजीत, इंद्रानी मुखर्जी, कादर खान और अमजद खान जैसे कलाकार भी दिखे थे।

710
सुहाग (1979)

मनमोहन देसाई ने इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा शशि कपूर, परवीन बाबी, अमजद खान, कादर खान और निरूपा रॉय जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

810
राम बलराम (1980)

इस हिट एक्शन थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा धर्मेन्द्र, जीनत अमान, अजीत, अमजद खान और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। विजय आनंद ने फिल्म को डायरेक्ट किया था।

910
सिलसिला (1981)

यह अमिताभ बच्चन और रेखा की आखिरी फिल्म थी। इसमें जया बच्चन और शशि कपूर जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। यश चोपड़ा निर्देशित यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा पहले फ्लॉप हो गई थी, लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल हो गई।

1010
इस फिल्म में भी थे रेखा और अमिताभ बच्चन

1973 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म 'नमक हराम' में भी अमिताभ बच्चन और रेखा थे और यह पहली फिल्म थी, जिसमें दोनों ने काम किया था। हालांकि, इसमें दोनों ने स्क्रीन शेयर की थी। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा राजेश खन्ना के अपोजिट थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories