मुंबई में सलमान खान की कितनी प्रॉपर्टी? जानिए कौन-सी कहां और कितने करोड़ की

Published : Dec 24, 2025, 07:50 AM IST

सुपरस्टार सलमान खान 60 साल के होने जा रहे हैं। 27 दिसंबर 2025 को वे अपना जन्मदिन मनाएंगे। सलमान के पास लगभग 2900 करोड़ रुपए की नेट वर्थ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई के आसपास सलमान की 5 प्रॉपर्टी हैं। इनके अलावा एक वे 2025 में बेच चुके हैं.…

PREV
15
1. गैलेक्सी अपार्टमेंट

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में सलमान खान की यह वो प्रॉपर्टी है, जहां वे रहते हैं। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह 1 BHK फ़्लैट है, जिसमें सलमान रहते हैं। उनके पैरेंट्स इसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर रहते हैं।

25
2.पनवेल फार्महाउस

मुंबई से लगभग 60-80 किमी. दूर पनवेल में सलमान खान का फार्महाउस है। लगभग 150 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में सलमान खान का ज्यादातर वक्त बीतता है। इसमें स्विमिंग पूल, हॉर्स स्टेबल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.। इस फार्महाउस की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपए आंकी जाती है।

35
3.बांद्रा में ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान का एक 4BHK ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट है। इस रेसिडेंशियल अपार्टमेंट में पूल और पार्टी एरिया जैसी सुविधाएं हैं। इसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए बताई जाती है।

45
4. गोराई बीच हाउस

ख़बरों की मानें तो उत्तरी मुंबई के गोराई बीच पर सलमान खान का एक बंगला है, जिसमें पूल, प्राइवेट थिएटर आदि शामिल हैं। कथिततौर पर सलमान यहां आराम करते हैं और पार्टी एन्जॉय करते हैं। इस बीच हाउस की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए बताई जाती है।

55
5. सांताक्रूज में कमर्शियल स्पेस

मुंबई वेस्ट के सांताक्रूज स्थित लिंक रोड पर सलमान खान की कमर्शियल प्रॉपर्टी बताई जाती है। बताया जाता है कि इस प्रॉपर्टी में सलमान खान ने 120 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट किया है, जिसे उन्होंने रेंट पर दिया है और सालाना करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।

वो अपार्टमेंट, जो सलमान ने 2025 में बेच दिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलमान खान का मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव अस्थान हाइट्स नाम की बिल्डिंग में एक फ़्लैट था, जो उन्होंने 2025 में बीच दिया है। इसकी बिकी से सलमान खान के खाते में 5.35 करोड़ रुपए आए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories