Salman Khan ने खरीदी नई SUV गाड़ी, जानें भाईजान के कलेक्शन में कौन-कौन सी Cars

Published : Jun 22, 2025, 11:33 AM IST

Salman Khan Car Collection: सलमान खान ने हाल ही में एक नई एसयूवी बुलटप्रूफ कार Mercedes-Maybach GLS 600 खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 3.90 करोड़ बताई जा रही है। आइए, इस मौके पर सलमान के कार कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

PREV
18

सलमान खान ने Mercedes-Maybach GLS 600 SUV खरीदी है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.90 करोड़ है। कहा जा रहा है कि ये बुलेटप्रूफ है तो इसकी कीमत 5 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। हाल ही में उन्हें इस नई कार में घूमते देखा गया था।

28

सलमान खान के पास कारों का खजाना है। उनके पास रेंज रोवर SV LWB 3.0, जिसकी कीमत करीब 4.4 करोड़ है। इसका पोर्टोफिनो ब्लू शेड है। रेंज रोवर के इस वेरिएंट में शानदार इंटीरियर भी है।

38

सलमान खान के पास बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी भी है। सलमान की निसान पेट्रोल का कलर पर्ल व्हाइट शेड है। इस कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।

48

सलमान खान के कार कलेक्शन में बुलेटप्रूफ टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 SUV भी है। इस पर्ल व्हाइट SUV की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।

58

सलमान खान को स्पोर्ट्स कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन स्पोर्टी सेडान ऑडी RS7 भी शामिल हैं। इस लाल रंग मॉडल कार की कीमत 2.24 करोड़ है।

68

सलमान खान की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है Rolls Royce Phantom. इस कार की कीमत लगभग 9 करोड़ है। इनके अलावा उनके पास Mercedes-Benz GL, Audi A8L, Lexus LS, Mercedes-Benz AMG GLE Coupe, BMW X6 जैसी कारें भी है।

78

बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो वे गलवान वैली वॉर पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में कर्नल बी संतोष बाबू का रोल प्ले करेंगे। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रागंदा सिंह लीड हीरोइन होगी।

88

बता दें कि इस साल आई सलमान खान की फिल्म सिकंदर बुरी तरह से फ्लॉप रही। साउथ डायरेरक्टर एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीर बब्बर लीड रोल में हैं। 200 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 177 करोड़ का बिजनेस किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories