सलमान खान की सिकंदर की रिलीज का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ से ज्यादा कमाएंगी। सिकंदर से पहले जानते हैं सलमान की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में।
सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। फैन्स फिल्म रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। मूवी 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
210
डायरेक्टर एआर मुरूगादस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर का बजट 400 करोड़ है। फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले आपको सलमान खान की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
310
1. सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। 2015 में आई इस फिल्म ने 912 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 100 करोड़ था। इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड अभी तक सलमान की कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है।