2 अफेयर-एक शादी-तलाक, कौन है ये बॉलीवुड हसीना जो प्यार के मामले में रही बदकिस्मत?

Published : Jul 09, 2025, 06:00 AM IST

Sangeeta Bijlani Birthday: संगीता बिजलानी 65 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1960 में मुंबई में हुआ था। संगीता मॉडलिंग करते-करते एक्टिंग की दुनिया में आईं थीं। वे फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्च में रही।

PREV
17

65 साल की संगीता बिजलानी में अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की और ना ही अपने दम पर कोई हिट फिल्म दी। हाालंकि, वे कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा जरूर रहीं। फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर्स के किस्से बी-टाउन की सुर्खियां बने।

27

संगीता बिजलानी का दिल सबसे पहले सलमान खान पर आया। दोनों ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया। बताया जाता है कि दोनों ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे।

37

सलमान खान के घरवालों को भी संगीता बिजलानी बहू के रूप में पसंद थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला। शादी की डेट और वेडिंग कार्ड तक छप गए। लेकिन इसी बीच संगीता का शक हुआ कि सलमान उन्हें धोखा दे रहे हैं। उन्होंने सलमान को सोमी अली के साथ रंगे हाथों पकड़ा और शादी तोड़ दी।

47

सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद कुछ वक्त बाद संगीता बिजलानी की जिंदगी में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों 14 साल साथ रहे और फिर दोनों का तलाक हो गया। तब से संगीता अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं।

57

बता दें कि संगीता बिजलानी ने 1980 में फैमिना मिस इंडिया टाइटल जीता था। फिर उन्होंने 1988 में फिल्म कातिल से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ लीड हीरो आदित्य पंचोली थी। 1989 में वे फिल्म हथियार में नजर आईं। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में खास नहीं रही।

67

1989 में आई मल्टीस्टारर फिल्म त्रिदेव ने संगीता बिजलानी को स्टार बना दिया। इसके बाद वे गुनाहों का देवता, हातिम ताई, जुर्म, योद्धा, खून का कर्ज, इज्जत, तहकीकात, गेम सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। वे आखिरी बार 1996 में फिल्म निर्भय में नजर आईं थीं।

77

संगीता बिजलानी ने मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, विनोद खन्ना, संजय दत्त, सनी देओल, जितेंद्र, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर, आदित्य पंचोली जैसी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।

Read more Photos on

Recommended Stories