हाथ में चाकू लिए आधी रात जब ऋषि कपूर के घर पहुंचे थे संजय दत्त, जानें पूरा माजरा

Published : Jul 14, 2025, 12:38 PM IST

When Sanjay Dutt Attack On Rishi Kapoor: 80 के दशक का वो दौर जब ऋषि कपूर स्टार बन चुके थे और संजय दत्त ने भी बॉलीवुड में एंट्री मार ली थी। हालांकि, इसी दौरान दोनों स्टार्स के बीच कुछ ऐसा हुआ कि संजय, ऋषि को मारने उनके घर तक पहुंच गए थे। 

PREV
18

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कहानी-किस्सों की भरमार है। कुछ मजेदार किस्से मन को गुदगुदाते हैं तो कुछ के बारे में जानकर हैरानी भी होती है। ऐसा ही एक किस्सा संजय दत्त और ऋषि कपूर के बीच हुआ था, जिसे सुनकर सभी चौंक गए थे।

28

बात उन दिनों की है जब ऋषि कपूर का इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। 70-80 के दशक में उनकी गिनती टॉप स्टार्स में की जाती थी। ऋषि लगातार हिट भी दे रहे थे। इसी दौरान यानी 80 के दशक में संजय दत्त ने भी फिल्मों में एंट्री मारी।

38

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था, जो 1973 में आई थी। वहीं, संजय दत्त फिल्म रॉकी से डेब्यू किया था, ये मूवी 80 के दशक में आई थी।

48

संजय दत्त की रॉकी में लीड एक्ट्रेस टीना मुनीम थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। फिल्म रिलीज के साथ ही दोनों के अफेयर्स के किस्से भी बी-टाउन की सुर्खियां बन गए हैं।

58

फिल्म रॉकी के साथ ही टीना मुनीम की फिल्म कर्ज आई, जिसमें लीड हीरो ऋषि कपूर थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अफवाह उड़ी कि ऋषि-टीना का अफेयर चल रहा है।

68

ऋषि कपूर-टीना मुनीम के अफेयर की बात संजय दत्त के कानों तक भी पहुंची। दोनों के प्यार की खबर सुनकर संजय का पारा चढ़ गया था। कहा जाता है कि वो गुस्से में चाकू लेकर ऋषि के घर उन्हें मारने पहुंच गए थे।

78

खबरों की मानें तो नशे में धुत्त संजय दत्त हाथ में चाकू लिए आधी रात को ऋषि कपूर के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया था। बताया जाता है कि ऋषि की पत्नी नीतू सिंह ने बीच बचाव किया था और संजय को बढ़ी मुश्किल से समझाकर वापस भेजा था।

88

रिपोर्ट्स की मानें तो बाद में टीना मुनीम ने भी संजय दत्त से ब्रेकअप कर लिया था। दरअसल, टीना को संजय के ड्रग्स लेने की बात का पता चला गया था और उन्होंने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया था। हालांकि, उन्हें संजय ने काफी मनाया था, लेकिन वे नहीं मानी थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories