Satish Shah Net Worth: पत्नी मधु शाह के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए सतीश शाह, परिवार में और कौन?

Published : Oct 25, 2025, 05:35 PM IST

गोवर्धन असरानी के बाद बॉलीवुड ने एक और दिग्गज कॉमेडियन को खो दिया है। दिग्गज एक्टर सतीश शाह 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। किडनी फेल होने की वजह से उनकी जान गई। जानिए सतीश की फैमिली और उनकी नेट वर्थ के बारे में डिटेल.…

PREV
15
सतीश शाह की फैमिली में कौन-कौन?

सतीश शाह का पूरा नाम नाम सतीश रविलाल शाह था। उनका जन्म 25 जून 1951 को गुजरात में हुआ था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, वे अपने पीछे पत्नी मधु शाह, बहन माधुरी शाह और भाई नटवर शाह को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

25
सतीश शाह कितनी संपत्ति के मालिक थे?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, सतीश शाह के पास लगभग 5.5 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो वे अपने पीछे अपनी पत्नी मधु शाह के लिए छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : नहीं रहे 'साराभाई Vs साराभाई' फेम सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

35
सतीश शाह की पत्नी मधु क्या करती हैं?

रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश शाह की पत्नी मधु पेशे से डिजाइनर हैं। दोनों की शादी 1972 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी काफी रोचक है। बताया जाता है कि मधु ने दो बार सतीश के प्रपोजल को ठुकराया था। तीसरी बार में वे उनसे शादी करने को तैयार हुई थीं।

45
कितने पढ़े -लिखे थे सतीश शाह

सतीश शाह कितने पढ़े-लिखे थे? यह जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया में दाखिला लेकर एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं।

55
किस फिल्म और शो से किया था सतीश शाह ने डेब्यू

स्टार सनफोल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक़, सतीश शाह ने 1978 में बतौर एक्टर 'अरविंद देसाई की अजीब दास्तान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जबकि टीवी पर उनकी एंट्री 1984 में आए शो 'ये जो है जिंदगी' से हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories