वो एक्टर, जिसके पास नहीं होते थे कपड़े खरीदने तक के पैसे, आज है 300 Cr का मालिक

Published : Jan 25, 2025, 08:49 AM ISTUpdated : Jan 25, 2025, 08:58 AM IST
Shahid Kapoor

सार

शाहिद कपूर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पास लोखंडवाला से कपड़े खरीदने के भी पैसे नहीं होते थे। उन्होंने बताया कि कैसे वो किराए के घरों में रहते थे और ऑडिशन दिया करते थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इस समय अपकमिंग फिल्म 'देवा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद ने खुलासा किया कि उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास लोखंडवाला मार्केट से पैसे खरीदने के भी पैसे नहीं हुआ करते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैसे वो किराए के घरों में रहते थे और ऑडिशन दिया करते थे।

पत्नी संग Liplock, लेकिन लोगों को इससे भी ज्यादा खटकी वरुण धवन की वो बात!

शाहिद कपूर का खुलासा

शाहिद कपूर ने कहा, 'मेरे पापा एक कैरेक्टर एक्टर हैं और मेरी मां कथक डांसर रही हैं। मैं कई किराए के घर में भी रहा हूं। मैंने इंडस्ट्री में काम पाने के लिए कई ऑडिशन दिए हैं। उस समय मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि मेरी सिचुएशन कभी मेरा साथ नहीं देती है। जब मैं 3 साल का था, तो मेरे पेरेंट्स अलग हो गए। इस वजह से मैं बचपन से ही अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ रहा हूं। कुछ लोग बीएमडब्ल्यू होने के बाद भी स्ट्रगल करते हैं। वो देश के टॉप दो-तीन डायरेक्टर्स के साथ काम करके अपना करियर शुरू करते हैं। आज मुझे बहुत हंसी आती है, जब लोग करते हैं कि शाहिद का फैशन सेंस बहुत अच्छा है, क्योंकि मुझे याद है कि एक समय ऐसा भी था, जब मेरे पार लोखंडवाला से कपड़े खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे।'

कुंभ में महामंडलेश्वर बनीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े ने दिया खास नाम

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो और एड्स में काम करके की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'इश्क-विश्क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। शाहिद को आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' में दिखाई देंगे। आपको बता दें शाहिद कपूर इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। इस समय उनकी नेटवर्थ 300 करोड़ रुपए है।

और पढ़ें..

इमरजेंसी फिल्म पर विदेश में बवाल, MEA ने कहा-रोकने वालों पर यूके करे कार्रवाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल