SRK की पठान ने 40 दिन में वर्ल्डवाइड कमाए करोड़ों, इस रकम में बन जाए अक्षय-आमिर की कई लो बजट मूवी

Published : Mar 06, 2023, 09:50 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की पठान का जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्म अभी भी कमाई में झंडे गाढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1036 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस रकम में अक्षय-आमिर की कई लो बजट फिल्में बन सकती है। 

PREV
17

बता दें कि शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 40 दिनों के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में सक्सेसफुली चल रही है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और इसमें शाहरुख के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं।

27

शाहरुख खान की पठान को अब एक ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी सुपरस्टार की अब तक की सबसे बड़ी कमबैक साबित हुई है। इस फिल्म से शाहरुख ने करीब 5 साल बाद पर्दे पर वापसी की। 

37

शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। वहीं, उनकी एक्शन-थ्रिलर पठान 25 जनवरी को रिलीज होने के एक महीने से अधिक वक्त होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस चार्ट पर हावी है। इतना ही नहीं भारत और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ये अभी कमाई कर रही है।

47

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित YRF की स्पाई थ्रिलर पहले ही दुनिय भर में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। और अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान ने तकरीबन 1036 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

57

रिपोर्ट्स की मानें तो पठान ने हिंदी में 516.40 करोड़ नेट और सभी भाषाओं  में 535 करोड़ की कमाई की है। कहा जा रहा है कि फिल्म हिंदी में अब 525 करोड़ पार कर जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म दुनियाभर में 1050 करोड़ ग्रास और हिंदी में 1025 करोड़ का भी आंकड़ा भी जल्दी ही पार करेंगी।
 

67

शाहरुख खान की पठान ने अपने छठे सप्ताह में बड़ी छलांग लगाई और 5.85 करोड़ नेट कलेक्शन किया जो 5वें वीकेंड से ज्यादा है। पठान को 2023 की पहली ब्लॉकबस्ट मारा जा रहा है, जो अभी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Recommended Stories