
एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले कुछ समय से पुरानी फिल्मों को री-रिलीज करने का दौर चल रहा है। साउथ के साथ कुछ बॉलीवुड फिल्मों को भी दोबारा रिलीज किया गया। इनमें एक फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की भी है, जिसका नाम है वीर जारा (Veer-Zaara)। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म वीर जारा 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे। इस फिल्म की कहानी आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी। फिल्म उस जमाने में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, हालांकि, 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वीर जारा अपनी रिलीज के 20 साल बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाई है।
13 सितंबर को री-रिलीज हुई वीर जारा
शाहरुख खान-प्रिटी जिंटा की 2004 में आई फिल्म वीर-जारा को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। बता दें कि फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। और फिल्म ने अब जाकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। आपको बता दें कि जब फिल्म रिलीज हुई थी तब इसने 97.64 करोड़ का कारोबार किया था और 100 करोड़ कमाने से चूक गई थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि 2004 में आई वीर जारा ने उस वक्त इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 60.65 करोड़ और ग्लोबल लेवल पर 36.99 करोड़ का कलेक्शन किया था यानी टोटल 97.64 करोड़ कमाए थे।
क्यों वीर जारा को 20 साल लगे 100 करोड़ कमाने में
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो फिल्म रिलीज के वक्त 97.64 करोड़ कमाए थे। फिर इसके कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ी। उन्होंने बताया कि वीर जारा ने 2005 से 2023 के बीच 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिर फरवरी 2024 में 30 लाख रुपए कमाए। वहीं, सितंबर 2024 में 1.80 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह फिल्म 102.60 करोड़ का कलेक्शन कर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जो भारत एक सैनिक और पाकिस्तानी की एक लड़की की प्रेम कहानी कहानी थी।
7 साल बाद डायरेक्शन में दोबारा आए थे यश चोपड़ा
दिल तो पागल है के बाद यश चोपड़ा ने किसी भी फिल्म का डायरेक्शन नहीं किया। 7 साल बाद वे फिल्म वीर जारा से दोबारा डायरेक्शन की दुनिया में आए। 2004 की दीवाली पर रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 26 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने उस जमाने में 97.64 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वीर जारा के लिए पहली पसंद नहीं थी प्रिटी जिंटा
फिल्म वीर जारा में वीर का रोल शाहरुख खान को ऑफर हुआ था, लेकिन जारा का रोल पहले काजोल में दिया गया था, लेकिन उन्हें किरदार पसंद नहीं आया और काम करने के मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में प्रिटी जिंटा को लिया गया। इसी तरह फिल्म में वकील का रोल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया जामिल को ऑफर हुआ था। दोनों ने ऑफर ठुकरा दिया और रोल रानी मुखर्जी के पास चला गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बायपेजी, दिव्या दत्ता, किरण खेर, अनुपम खेर, बोनम ईरानी, जोरा सहगल आदि भी थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का पहले नाम ये कहां आ गए हम रखा जाना था। ये टाइटल 1981 में आई फिल्म सिलसिला के एक गाने की लाइन है।
ये भी पढ़ें…
2024 की सबसे धांसू क्राइम-थ्रिलर Sector 36 कैसे बनी OTT की NO. 1 मूवी?
Khatron Ke Khiladi 14 के 2 कंटेस्टेंट आ रहे BIG BOSS 18 में मचाने गदर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।