Published : Apr 28, 2025, 10:53 AM ISTUpdated : Apr 28, 2025, 10:58 AM IST
शोले के ठाकुर के बेटे और खूंखार विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद, शरमन जोशी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रंग दे बसंती और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस अभिनेता की संपत्ति और फ़िल्मी सफर के बारे में जानें।
बॉलीवुड के बेहद काबिल एक्टर शरमन जोशी आज यानि 28 अप्रैल को अपना 46 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं।वे रंग दे बसंती, थ्री इडियटस में वे आमिर खान के को-एक्टर रहे हैं।
210
शरमन जोशी का जन्म 28 अप्रैल 1979 को नागपुर में हुआ था। अभिनय उनके खून में है, दरअसल एक्टर के पिता अरविंद जोशी थिएटर के बेहद मंझे कलाकार हैं।
310
शरमन के पिता अरविंद जोशी ने शोले फिल्म में ठाकुर साहब के तीन बेटों में सबसे बड़े बेटे का किरदार निभाया था, जिसे गब्बर सिंह अपनी गोलियों से छलनी कर देता है।
गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखने वाले शरमन जोशी ने अपने पिता की तरह थिएटर से अभिनय की बारीकियां सीखी हैं।
510
इसके बाद शरमन जोशी ने साल 1999 में फिल्म ‘गॉडमदर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी को डिफरेंट कैटेगिरी में 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले थे।
610
शरमन जोशी ने आमिर खान के साथ ‘रंग दे बसंती’, 3 इडियट्स, अजय देवग के साथ गोलमाल के अलावा ‘स्टाइल’, ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
710
शरमन जोशी की फीस के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है, आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान स्टारर सिकंदर के लिए उन्हें 75 लाख की फीस दी गई है।
810
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक शरमन जोशी की नेट वर्थ करीब 105 करोड़ रुपए है।
910
शरमन जोशी बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।
1010
शरमन और प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा की मुलाकात कॉलेज में हुई दोनों में प्यार हो गया । इसके बाद रील लाइफ के विलेन प्रेम चोपड़ा ने बिना किसी ना नुकुर को दोनों की शादी को रजामंदी दे दी।