
'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने उन ख़बरों पर रिएक्शन दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वे मां बनने वाली हैं। दरअसल, बीते कुछ समय से एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन की वजह से उनकी प्रेगेनेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पति ज़हीर इकबाल के साथ हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और यह साफ़ किया है कि उनके वजन बढ़ने की वजह प्रेग्नेंसी नहीं है, बल्कि ज्यादा खाना खाने की वजह से उनका यह हाल हुआ है। इस स्क्रीनशॉट में सोनाक्षी ज़हीर पर भड़ास निकाल रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें दोनों ने अंग्रेजी में बात की है, जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है:-
ज़हीर इकबाल : भूख लगी?
सोनाक्षी सिन्हा : बिल्कुल नहीं। मुझे खिलाना बंद करो।
ज़हीर इकबाल : मुझे लगा हॉलिडे शुरू हो चुके हैं?
सोनाक्षी सिन्हा : मैंने अभी-अभी तुम्हारे सामने डिनर किया है....इसे बंद करो।
ज़हीर इकबाल : आई लव यू।
सोनाक्षी सिन्हा : आई लव यू मोर।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस स्क्रीन शॉट के कैप्शन में लिखा है, "यही वजह है कि हर कोई समझता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। यह बंद करो ज़हीर।"
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी को एक साल हो चुका है। वे 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे। सोनाक्षी के घर हुई इस शादी में ज़हीर और उनके परिवार वालों के अलावा चुनिंदा दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "7 साल पहले आज के लिए दिन (23. 06. 2017) हमने एक एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे बनाए रखने का फैसला लिया था।"
सोनाक्षी सिन्हा 2010 से लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने 2010 में सलमान खान स्टारर 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पिछली बार उन्हें जी5 पर रिलीज फिल्म 'काकुदा' में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय' है, जो 18 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है। यह सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिससे सोनाक्षी के भाई कुश एस. सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नायर जैसे कलाकर भी नज़र आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।