जिया खान ख़ुदकुशी मामले में बरी होते ही सूरज पंचोली ने कर दी ऐसी हरकत कि भड़क गए लोग, देखें VIDEO

जिया खान ख़ुदकुशी मामले में बरी होते ही सूरज पंचोली ने कर दी ऐसी हरकत कि भड़क गए लोग, देखें VIDEO

Published : Apr 28, 2023, 06:23 PM ISTUpdated : Apr 28, 2023, 06:24 PM IST

जिया खान ख़ुदकुशी मामले में CBI कोर्ट का फैसला आने के बाद का सूरज पंचोली का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जिया खान (Jiah Khan) की ख़ुदकुशी के मामले में उनके बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को क्लीन चिट मिल गई है। CBI की विशेष अदालत ने सबूत ना होने का हवाला देते हुए उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है। लेकिन फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने ऐसा कुछ किया है कि लोग उन्हें जमकर  ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, अदालत से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने मीडिया के लोगों को मिठाई बंटवाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह देखकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें इंसेंसिटिव बता रहे हैं और उन पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "बेहद इंसेंसिटिव।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ओह! प्लीज कम से कम यह तो मत करो।" एक यूजर ने  लिखा है, "बेहद इंसेंसिटिव। उसकी वजह से कोई मर गया और वह मिठाई बांट रहा है। लानत है।" एक यूजर ने लिखा है,"वे अब मौत का जश्न मना रहे हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "इंसानों के इंसाफ से बच जाओगे, ऊपर वाले के इंसाफ से कैसे बचोगे।" बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान ने ख़ुदकुशी कर ली थी। उस वक्त जिया सूरज को डेट कर रही थीं। जिया की मां ने सूरज को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। जिया की मौत के 10 साल बाद CBI की विशेष अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है। 

03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack