राजकुमार राव ने शेयर किया Stree 2 का यह डिलीटेड सीन

Published : Aug 28, 2024, 05:15 PM ISTUpdated : Aug 29, 2024, 09:31 AM IST
राजकुमार राव ने शेयर किया Stree 2 का यह डिलीटेड सीन

सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इसी बीच फिल्म के एक डिलीटेड सीन को एक्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

नई दिल्ली: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इसी बीच फिल्म के एक डिलीटेड सीन को एक्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इन तस्वीरों में एक्टर राजकुमार एक महिला के रूप में लंबे खुले बालों के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा, 'स्त्री' फिल्म में यह मेरा पसंदीदा सीन था. लेकिन फाइनल कट के दौरान इसे बरकरार नहीं रखा जा सका. क्या आप इस सीन को फिल्म में देखना चाहेंगे? इस पर कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देते हुए फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने लिखा, 'कभी-कभी फिल्म में स्क्रीनप्ले को काम करने के लिए आपको अपने डार्लिंग को मारना पड़ता है. लेकिन यह एक मजेदार सीन था, मैं मानता हूं.'

राजकुमार के इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फिल्म में राजकुमार राव के काम डाउन वर्जन के बारे में इन कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'प्लीज हां विक्की, प्लीज. डॉल दो दो दो दो लो लो लो लो. कोई इतना खूबसूरत कैसे दिख सकता है?' हमेशा सभी की तस्वीरों पर फनी कमेंट करने वाली फरहा खान ने भी कमेंट किया, 'मैं आपको अपने घर पर होने वाले अगले डिनर में इसी तरह देखना चाहूंगी.' वहीं एक्टर विजय वर्मा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं इसे देखने के लिए पैसे दूंगा.' वहीं भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'मुझे यह देखना ही होगा.'

 

वहीं गुनीत मोंगा ने लिखा, 'हां हम इसे देखने के लिए पैसे देंगे.' वहीं तृप्ति डिमरी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'यू किलिंग इट.' हुमा कुरैशी ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा, 'स्त्री 2 का डिलीटेड सीन रिलीज करो.'

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में हैं. इसके साथ ही अक्षय कुमार और वरुण धवन मेहमान भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म को दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के तले संयुक्त रूप से निर्मित किया है.

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!