Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण- जान्हवी का जलवा, तीसरी सबसे बेस्ट रोमांटिक ओपनर मूवी

Published : Oct 02, 2025, 08:59 PM IST

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: शशांक खेतान की फिल्म ने पहले दिन 32.45% ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। वरुण धवन-जान्हवी कपूर की मूवी ने 2025 की तीसरी बेस्ट रोमांटिक ओपनर बनी। दशहरा और गंधी जयंती की छुट्टी ने इसके कलेक्शन में बड़ा फायदा दिया।

PREV
16
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शुरुआत

ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रात के आंकड़े आने के बाद इसमें और सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। यहां हम पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर कर रहे है।

26
सनी संस्कारी..की ऑक्युपेंसी

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की हिंदी में कुल 32.45% ऑक्यूपेंसी रही। पहले दिन के हिंदी (2डी) सिनेमाघरों में सुबह के शो: 14.77%, दोपहर के शो: 38.93%, शाम के शो: 43.65% रात के शो का आंकड़ा 3 अक्टूबर की सुबह प्राप्त होगा।

36
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए इस साल की सिनेमाघरों में किसी भी रोमांटिक फिल्म की यह तीसरी सबसे अच्छी ऑक्यूपेंसी है। शशांक खेतान की इस फिल्म ने सैयारा और धड़क 2 के बाद साल 2025 की रोमांटिक फिल्मों की कैटेगिरी में शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

46
ओपनिंग डे पर रोमांटिक फिल्मों की ऑक्युपेंसी

सैयारा  ( Saiyaara ) : 35.51%

धड़क 2  ( Dhadak 2 ) : 15.02%

समी संस्कारी की तुलसी कुमारी ( Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumar ) : 14.7%

भूल चूक माफ  ( Bhool Chuk Maaf ) : 9.4%

मेट्रो इन दिनों ( Metro In Dino ) : 8.64%

ये भी पढ़ें- 

56
बड़ी स्टार कास्ट भी दर्शकों को नहीं कर पाई अट्रेक्ट

मेरे हसबैंड की बीवी ( Mere Husband Ki Biwi ) : 8.64%

परम सुंदरी ( Param Sundari ) : 8.19%

आंखों की गुस्ताखियांं ( Aankhon Ki Gustaakhiyan ) : 5.87%

आजादी ( Azaad ) : 5.7%

लवयापा ( Loveyapa ) : 5.65%

इस तरह साल 2025 में  सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने तीसरी सबसे अच्छी ऑक्युपेंसी दर्ज की है।  

66
गुरुवार को हुई बेहतरीन कमाई

अब तक, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन भारत में लगभग 6.5 करोड़ की कमाई की है।  गुरुवार को दशहरा की छुट्टी होने का फायदा इस मूवी को मिला है।  वहीं वीकएंड पर इसमें तेजी आने की पूरी संभावना है।

Read more Photos on

Recommended Stories