बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंचीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, भस्म आरती में हुईं शामिल

Published : Jun 10, 2025, 11:09 AM IST
Tejaswi-Prakash-At-Mahakal-Tample

सार

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन के साथ अपना 32वां जन्मदिन मनाया। भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने आशीर्वाद लिया और इस अनुभव को 'शक्ति और ऊर्जा' से भरपूर बताया।

टीवी सीरियल 'पहरेदार पिया की' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 32 साल की हो गई हैं। 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दा में पैदा हुईं तेजस्वी ने इस साल अपने जन्मदिन का जश्न उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ शुरू किया। वे मंगलवार सुबह महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं और वहां की प्रसिद्ध भस्म आरती में भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें बाबा महाकाल के दरबार में उनके दर्शन करते और उनकी पूजा अर्चना करते देखा जा सकता है।

तेजस्वी प्रकाश ने बताया महाकाल दर्शन का अनुभव

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने मीडिया से बात की और अपना अनुभव शेयर किया। तेजस्वी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "आज मैं दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने महाकालेश्वर मंदिर गई। आज मेरा जन्मदिन भी है और पूजा-अर्चना के बाद मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं। मेरा दिन सुबह 3 बजे से शुरू हो गया। (भस्म) आरती के दौरान मैं खुद अपने अंदर शक्ति और ऊर्जा का संचार महसूस कर सकती थी।"

तेजस्वी प्रकाश ने शेयर की महाकाल दर्शन के बाद की फोटो

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर भी महाकाल दर्शन के बाद की अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें माथे पर महाकाल का तिलक लगाए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। फोटो शेयर करते हुए तेजस्वी ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को टैग किया है और कैप्शन में लिखा है, "जय महाकाल। मेरा जन्मदिन इस तरह शुरू हुआ।" बता दें कि तेजस्वी प्रकाश इन दिनों मध्य प्रदेश में अपने एक अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

कौन हैं तेजस्वी प्रकाश और किन शोज में नजर आईं?

मराठी फैमली से ताल्लुक रखने वाली तेजस्वी प्रकाश एक्ट्रेस के साथ-साथ इंजीनियर भी हैं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की है। 2012 में उन्होंने '2612' से टीवी डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'संस्कार: धरोहर अपनों की', 'स्वरागिनी : जोड़ें रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' और 'नागिन 6' जैसे सीरियल्स में देखा गया। वे 'मन कस्तूरी रे' और 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक