7 साल पहले आई वो सबसे महंगी डिजास्टर फिल्म, जिसके बाद सुपरहिट को तरस गया सुपरस्टार

Published : Nov 08, 2025, 03:28 PM IST

7 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही थी। देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स और एक टॉप हीरोइन ने इसमें काम किया था। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। जानिए इस फिल्म के बारे में.…

PREV
16
7 साल पहले आई वो फिल्म, जिसमें थे दो दिग्गज स्टार

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन थे और उनके साथ थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख ने भी फिल्म में अहम् भूमिका निभाई थी। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' की बात कर रहे हैं, जो 8 नवम्बर 2018 को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें : Most Expensive Movies: 8 सबसे महंगी भोजपुरी फ़िल्में, इनमें 2 खेसारी लाल तो 4 निरहुआ की

26
देश की सबसे महंगी मूवीज में शामिल

'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' देश की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जाती है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म का बजट लगभग 310 करोड़ रुपए था। विजय कृष्ण आचार्य ने इसे निर्देशित किया था और आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था।

यह भी पढ़ें : 2026 में बॉक्स ऑफिस पर 6 बार होगी जबरदस्त टक्कर, एक तारीख पर तो 3 मूवी भिड़ेंगी

36
ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

BOI के मुताबिक़, ही 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' ने पहले दिन भारत में लगभग 48.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड में फिल्म ने करीब 98.45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। लेकिन लाइफटाइम यह 138.34 करोड़ रुपए पर सिमटकर रह गई। वहीं वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म सिर्फ 245.08 करोड़ रुपए कमा पाई थी। यानी कि फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।

46
अमिताभ बच्चन-आमिर खान की पहली फिल्म

'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' आमिर खान और अमिताभ बच्चन की बतौर एक्टर पहली और अब तक की इकलौती फिल्म है। हालांकि, इससे पहले आमिर खान की 'लगान' में अमिताभ बच्चन ने आवाज़ दी थी। वे इस फिल्म के नैरेटर थे।

56
आमिर खान 7 साल से एक सुपरहिट को तरस रहे

'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' के डिजास्टर होने का सबसे बड़ा खामियाजा आमिर खान को भुगतना पड़ा। क्योंकि बीते 7 साल में उनकी सिर्फ दो फ़िल्में और आईं और उनमें भी कोई सुपरहिट नहीं रही। 'लाल सिंह चड्ढा' जहां डिजास्टर रही तो वहीं हिट 'सितारे ज़मीन पर' चली तो लेकिन उम्मीद के मुताबिक़ नहीं। 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' से पहले तक आमिर खान की लीड रोल वाली फ़िल्में ब्लॉकबस्टर और ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर हो रही थीं।

यह भी पढ़ें : 2026 में रिलीज होंगी बड़े बजट की ये 10 फ़िल्में, 2 की लागत 'कांतारा' की कुल कमाई से भी ज्यादा

66
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण ने ठुकराई थी 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां'

'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' के लिए पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था। लेकिन दोनों ने फिल्म करने से मना कर दिया था। दीपिका जहां अपने किरदार से संतुष्ट नहीं थीं तो वहीं ऋतिक रोशन भी स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे। इसी तरह एक अहम् रोल के लिए जैकी श्रॉफ को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन डेट्स के इश्यूज के चलते उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories