
Vijay Mallya On Kingfisher Calendar : विजय माल्या ने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के रातोंरात स्टार बनने पर कहा: "किंगफिशर कैलेंडर में कई एक्ट्रेस थीं। इसने कई हीरोइन को कम उम्र में स्टार बना दिया। वे आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, स्टार बन चुकी हैं।
विजय माल्या कई बिजनेस से जुड़े हैं, 2000 के दशक में उनके मालिकाना हक वाली किंगफिशर एयरलाइन ब्रांड ने बेहद चर्चित किंगफिशर कैलेंडर लॉन्च किया था। यह एक वार्षिक स्विमसूट कैलेंडर था, जिसे 2003 में फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर के साथ लॉन्च किया गया था।
हाल ही में पॉडकास्टर राज शमनी के साथ बातचीत में, विजय माल्या ने बताया कि कैसे दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक, कई एक्ट्रेसेस भी इस कैलेंडर का हिस्सा थीं। इसमें शो ऑफ होने के बाद कैसे वे रातोंरात स्टार बन गई।
माल्या ने बताया कि इनमें से कुछ मॉडल बड़े स्टार बन गए। इसका क्रेडिट लेते हुए माल्या ने कहा कि "क्योंकि हमने सही लड़कियों को चुना था। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह एक शानदार मार्केटिंग टूल था। इससे मुझे पर्सनली कुछ नहीं मिला। लेकिन इसने हमारे ब्रांड के लिए मैजिक कर दिया।"
कैटरीना कैफ 2003 में किंगफिशर कैलेंडर के लॉन्च एडिशन का हिस्सा थीं, वहीं दीपिका पादुकोण साल 2006 में इसका हिस्सा थीं। इस कैलेंडर के इतने चर्चे थे कि मधुर भंडारकर की 2015 की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स इसी विषय से इंस्पायर थी। इसकी कहानी कुए ऐसी मॉडलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो फेमस होने के लिए कई जोखिमों से गुजरती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।