
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' से डेब्यू करने वाली थीं। इसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिया था। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वो मूवी जिसमें दर्शकों को डराएंगी पूजा हेगड़े और नोरा फतेही, शुरु हो रही शूटिंग
अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो
अनुष्का के इस वायरल वीडियो में वो काफी यंग दिखाई दे रही हैं। लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। यह ऑडिशन वीडियो 2007 का है। इस दौरान वो महज 19 साल की थीं। साथ ही इस वीडियो के आखिरी में अनुष्का ने खुलासा किया कि उन्हें इस ऑडिशन के बाद भी '3 इडियट्स' में नहीं चुना गया था। आपको बता दें फिल्म 'पीके' की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और एक्टर आमिर खान को अपना ऑडिशन का यह वीडियो दिखाया था, जिसे देखकर दोनों हैरान रह गए।
No Makeup Look में Sana Makbul को देखकर फैंस हुए हैरान, देखें PHOTOS
अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
अनुष्का शर्मा ने 2008 में शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद अनुष्का ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात', 'सुल्तान', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल', जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिर 2013 में उन्होंने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' लॉन्च की और 'एनएच 10', 'परी', 'फिल्लौरी' जैसी फिल्मों और 'पाताल लोक', 'बुलबुल' और 'काला' जैसी कई OTT प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस किया। हालांकि, कुछ साल से अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं।
और पढ़ें..
Fatima Sana Shaikh ने किया कास्टिंग काउच का शॉकिंग खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।