VIDEO: विवेक ओबेरॉय ने की बिश्नोई समाज की तारीफ़! बोले- यहां हिरण मर जाए तो...

Published : Oct 15, 2024, 09:13 PM ISTUpdated : Oct 15, 2024, 09:16 PM IST
Vivek Oberoi Vs Salman Khan

सार

सलमान खान को मिली धमकी के बीच विवेक ओबेरॉय का बिश्नोई समाज की तारीफ करता वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर वीडियो देख विवेक की सराहना कर रहे हैं और उन्हें बिश्नोई समाज का दोस्त बता रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसके बाद से चिंता में है। इस बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिश्नोई समाज की जमकर तारीफ़ करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने बिश्नोई समाज को दुनिया का सबसे अच्छा समाज बताया है। विवेक ओबेरॉय का यह वीडियो इसलिए भी ज्यादा वायरल किया जा रहा है, क्योंकि सालों से सलमान खान और उनके बीच मनमुटाव है और उनके बीच बातचीत तक नहीं होती। इंटरनेट यूजर वीडियो देख विवेक ओबेरॉय की सराहना कर रहे हैं और उन्हें बिश्नोई समाज का दोस्त बता रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या कह रहे विवेक ओबेरॉय?

वायरल वीडियो में विवेक ओबेरॉय कह रहे हैं, "आप बिश्नोई समाज के बारे में गूगल करके देखिए। दुनिया में ऐसा दृश्य आपको नहीं मिलेगा। क्योंकि हर घर में, मेरे घर में भी हम गाय का दूध निकालते हैं और बच्चों को पिलाते हैं।दुनिया में एक ही समाज है बिश्नोई समाज जहां पर अगर हिरण मर जाए तो उसके बच्चे को बिश्नोई हमारी माताएं अपनी छाती से लगाकर अपने बच्चे की तरह दूध पिलाती हैं। ये दुनिया में आपको कहीं और नहीं मिलेगा।" विवेक ओबेरॉय का यह वीडियो पुराना है, लेकिन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो पर इंटरनेट यूजर के रिएक्शन

एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "सलमान खान का सबसे बड़ा दुश्मन।" इस वीडियो को देखने के बाद अन्य इंटरनेट यूजर इस पर तरह-तरह के कमेंट कर विवेक ओबेरॉय की सराहना कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "तुम जियो हजारों साल। लॉरेन्स बिश्नोई भाई का आशीर्वाद है।" एक यूजर का कमेंट है, "दुश्मन का दुश्मन लॉरेंस का दोस्त।" एक यूजर ने फनी अंदाज में लिखा है, "यह सलमान का 40वां खाकर ही दम लेगा।" एक यूजर का कमेंट है, "ये अपना बदला ले रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "खौफ का दूसरा नाम लॉरेंस बिश्नोई।"

 

 

2003 में हुआ था सलमान खान-विवेक ओबेरॉय का झगड़ा

2003 में सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का झगड़ा खूब चर्चा में रहा था। उस वक्त सलमान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था। दूसरी ओर ऐश्वर्या का नाम विवेक से जुड़ रहा था। इस दौरान विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान पर आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या के साथ उनके रिलेशनशिप के चलते सलमान उन्हें धमकी और गालियां दे रहे हैं। इस घटना के बाद विवेक ओबेरॉय को इंडस्ट्री में काम मिलना लगभग बंद हो गया था और उनका करियर चौपट हो गया था।

और पढ़ें…

जब सलमान खान के पास पहुंचा अंडरवर्ल्ड डॉन का आदमी, फिर लात-घूसे, चीख-पुकार और...

'रेप, अननेचुरल सेक्स और वीडियो भी बनाए...', एक्ट्रेस का वो सनसनीखेज खुलासा!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी