वो 2 गाने, जिनकी नक़ल है 'Munni Badnam Hui'? एक तीसरा सॉन्ग भी इसी के जैसा

Published : Apr 10, 2025, 09:27 PM IST
Munni Badnam Hui Song Story

सार

Munni Badnam Hui Song Story: मलाइका का 'मुन्नी बदनाम' हिट गाना है, पर क्या ये किसी और गाने से प्रेरित है? भोजपुरी गाने 'लौंडा बदनाम' और पाकिस्तानी गाने 'लड़का बदनाम' से कनेक्शन जानिए।

Malaika Arora Song Munni Badnam Hui: मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया 'मुन्नी बदनाम हुई' गाना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर आइटम नंबर्स में से एक है। 2010 में यह गाना Salman Khan स्टारर सुपरहिट फिल्म 'दबंग' में सुनाई और दिखाई दिया था, जिसके प्रोड्यूसर अरबाज़ खान, मलाइका अरोड़ा और धिलिन मेहता थे। ललित पंडित ने यह गाना कंपोज किया था, जबकि इस गाने को आवाज़ ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने दी थी। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज 15 साल बाद भी यह शादियों और पार्टियों की शान होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गाना ओरोजिनल नहीं था, बल्कि इसे नक़ल कर बनाया गया था।

किस गाने की कॉपी था 'मुन्नी बदनाम हुआ' सॉन्ग

रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि 'दबंग' का 'मुन्नी बदनाम' गाना बेहद पुराने भोजपुरी गाने 'लौंडा बदनाम हुआ नसीबन तेरे लिए' से प्रेरित था। जबकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि यह गाना पाकिस्तानी सॉन्ग 'लड़का बदनाम हुआ' की नक़ल था, जो 1992 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म 'मिस्टर चार्ली' में फिल्माया गया था। हालांकि, डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सभी दावों का खंडन किया था और कहा था कि यह उत्तर प्रदेश के लोकगीत से प्रेरित है, जिसे वे बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। उनके मुताबिक़, उन्हें फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से इस गीत को लाने की जरूरत महसूस हुई और उन्होंने इसमें कुछ सुधार करते हुए इसका इस्तेमाल कर लिया।

'लौंडा बदनाम हुआ नसीबन तेरे लिए' गाना किसने गाया?

यूट्यूब पर 'लौंडा बदनाम हुआ' गाने का वीडियो अलग-अलग चैनल्स से शेयर किया गया है। एक चैनल के मुताबिक़, इस गाने को तारा बानो फैजाबादी ने आवाज़ दी थी। यह गाना एल्बम 'भोजपुरी छमिया' में शामिल था। गाना आप नीचे देख सकते हैं....

'लड़का बदनाम हुआ हसीना तेरे लिए' गाने के बारे में

'लड़का बदनाम हुआ' गाना 1992 में आई पाकिस्तानी फिल्म 'मिस्टर चार्ली' में फिल्माया गया था। इस गाने को आवाज़ उम्र शरीफ ने दी थी। गाना आप नीचे सुन और देख सकते हैं...

1995 की फिल्म में भी था एक ऐसा ही गाना

1995 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'रॉक डांसर' में भी एक ऐसा ही गाना फिल्माया गया था। इस गाने के बोल थे, 'लौंडा बदनाम हुआ लौंडिया तेरे लिए'। बप्पी लाहिड़ी ने गाने का संगीत दिया था और उन्होंने ही कविता कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर यह गाया भी था।गाने में जावेद जाफरी और ऋतु शिवपुरी के साथ गोविंदा का स्पेशल अपीयरेंस भी था। गाना आप यहां देख सकते हैं...

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट