बिकिनी में सलमान खान को देख जब कॉलेज कैम्‍पस में मची भगदड़!

Published : Dec 21, 2024, 07:30 AM ISTUpdated : Dec 21, 2024, 06:30 PM IST
salman khan ran in bikini

सार

सलमान खान की फिल्म 'बागी' के सेट से एक मजेदार किस्सा सामने आया है। बिकिनी पहनकर भागते सलमान के पीछे-पीछे लोग भी भागने लगे थे। जानिए क्या था पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्मों और फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ देखने और सुनने को मिलता है। कई बार कुछ ऐसे मजेदार किस्से हो जाते हैं, जिन्हें सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। वैसे, सलमान खान (Salman Khan) का 27 दिसंबर को बर्थडे आ रहा है, तो इस पैकेज में आपको उनसे और उनकी फिल्म बागी (Baaghi) से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जो 34 साल पहले यानी 1990 में आई थी। ये वो दौर था जब सलमान ने अपना फिल्मी करियर शुरू ही किया था। फिल्म बागी में एक सीन था, जिसमें वे बिकिनी पहनकर पूरे कॉलेज कैम्पस में दौड़ते नजर आए थे। बिकिनी वाले सीन में आखिर ऐसा क्या हुआ था कि उन्हें अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया था। इसका खुलासा सलमान ने खुद रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में किया था

मजबूरी में पहननी पड़ी थी सलमान खान को बिकिनी

1990 में आई सलमान खान की फिल्म बागी में एक सीन था, जिसमें उन्हें कॉलेज कैम्पस में बिकिनी पहनकर भागना था। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये सीन एक इंग्लिश मूवी से कॉपी किया था। उनके लिए ये सीन करना मजबूरी बन गया था, क्योंकि फिल्म की कहानी में इस सीन से बड़ा ट्वीस्ट आने वाला था। सलमान ने बताया था कि सीन कुछ ऐसा था कि उन्हें बिकिनी पहनकर भागना था। सेट पर फिल्म की शूटिंग देखने आए लोगों की भीड़ भी जमा था। जैसे ही शॉट शुरू हुआ और वे बिकिनी में भागे, लेकिन हुआ कुछ ऐसा की फिल्म की शूटिंग में शामिल आर्टिस्ट के अलावा वहां खड़े हजारों लोग भी उनके पीछे भागने लगे थे। उस वक्त उन्हें अपनी जान और इज्जत बचाकर भागना मुश्किल हो गया था। इतने लोगों को देखकर उन्हें समझ नहीं आ रहा था आखिर उनके साथ हो क्या रहा है।

लाइफ का सबसे खराब पल- सलमान खान

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म बागी में बिकिनी वाला सीन और सेट हुई अजीबो-गरीब घटना उनकी लाइफ का सबसे खराब पल था। वे उस वक्त शर्म से पानी-पानी हो गए थे। उन्होंने बताया था कि उस सीन की वजह से आज भी उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। आपको बता दें कि सलमान के करियर की बागी तीसरी फिल्म थी, जो हिट रही थी। ये फिल्म 21 दिसंबर 1990 को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ नगमा ने लीड रोल प्ले किया था और उनकी ये डेब्यू फिल्म की। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे। साथ ही उस साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। आपको बता दें कि बागी से पहले सलमान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी और मैंने प्यार किया में काम किया था और ये दोनों ही फिल्में हिट रही थी।

अपनी डेब्यू फिल्म फ्लॉप देखना चाहते थे सलमान खान

सलमान खान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था। फिल्म में सलमान के साथ रेखा-फारूख शेख और कादर खान लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला था। इतना ही उन्हें लगा था कि उन्होंने फिल्म में अच्छी एक्टिंग नहीं की है और इसलिए वे दुआ करते रहे कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए, लेकिन हुआ उल्टा, मूवी हिट हो गई। इसके बाद वे 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आए। इस फिल्म ने रिलीज के साथ धमाका कर दिया था। 1 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 45 करोड़ कमाए थे।

2024 में नहीं आई सलमान खान की कोई फिल्म

2024 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, वे सिंघम अगेन में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, 25 दिसंबर को रिलीज हो रही वरुण धवन और एटली की फिल्म बेबी जॉन में भी सलमान कैमियो करते दिखेंगे। सलमान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर है, जो 2025 की ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें...

गोविंदा की 8 महा बकवास फिल्में, 3 तो 50 लाख भी नहीं कमा पाई

वर्ल्डवाइड बाहुबली 2 को पछाड़ने बस इतनी दूर पुष्पा 2, NO.1 पर इसका राज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 2 Box office: 'धुरंधर' से ज्यादा पैसा कूट रही सनी देओल की फिल्म, कर डाली इतनी कमाई
Mouni Roy के साथ 2 अंकल ने कर दिया कांड, 'नागिन' एक्ट्रेस रह गई शॉक्ड