
Arjun Kapoor Sister Anshula Engagement: बॉलीवुड एक बार फिर शहनाई बजने की तैयारी हो रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने सगाई कर ली है। फिलहाल शादी को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर से कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है। बता दें कि अंशुला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की है। इससे जुड़ी कुछ फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी है। इस मौके पर हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर कपूर खानदान का होने वाला दामाद रोहन कौन है और क्या करता है। आइए, जानते हैं रोहन के बारे में...
बता दें कि अंशुला कपूर को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर ने न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में प्रपोज किया। उन्होंने अपने इस प्रपोजल को काफी खास और ड्रिमी भी बनाया। प्रपोजल मिलते ही अंशुला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आपको जानकर हैरानी होगी कि कपूर खानदान का होने वाला दामाद रोहन भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। हालांकि, वो स्क्रीन पर नजर नहीं आते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं। मतलब ये कि रोहन एक स्क्रिप्ट राइटर है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के हिसाब से वर्तमान में वे करन जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस लेखक के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने यूसीएलए से पढ़ाई की है और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से नाटक लेखन और पटकथा लेखन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें अक्सर अंशुला के साथ स्पॉट किया जाता है। कई बार कपल को साथ में हॉलिडे एन्जॉय करते भी देखा जा चुका है।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- हम एक ऐप पर मिले थे। एक मंगलवार को रात 1:15 बजे हमारी बातचीत शुरू हुई और सुबह 6 बजे तक ये बातचीत जारी रही। उस वक्त ऐसा महसूस हुआ था कि जैसे किसी खास चीज की शुरुआत हो रही है। 3 साल बाद मेरे सबसे पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में महल के सामने रोहन ने प्रपोज किया। भारत के समयानुसार ठीक 1:15 बजे! उस पल के लिए दुनिया रूक गई थी और ये एक जादुई अहसास था मेरे लिए।
अंशुला कपूर ने फोटोज के साथ अपने प्यार के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा- ये एक ऐसा प्यार है, जो सुकून देता है और घर जैसा फील कराता है। मैं परियों की कहानियों में यकीन नहीं करती लेकिन उस दिन जो रोहन ने मेरे लिए किया, वो उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत था। मैंने हां कहा और वो पल आंसू, हंसी और खुशी का था। 2022 से हमेशा तुम ही मेरे साथ हो। मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई की है। मेरी सिक्युर जगह। मेरा पसंदीदा इंसान। मेरी सबसे प्यारी हां। अंशुला की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ फैन्स भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अंशुला कपूर की सगाई पर उनकी दोनों बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर बेहद खुश है और दोनों ने ही उन्हें बधाई दी। जाह्नवी कपूर ने लिखा- मेरी बहन की सगाई हो गई है। सबसे अच्छे इंसान को सबसे अच्छी लड़की मिल गई। खुशी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं, मेरी बहन की शादी हो रही है। अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरी दुनिया को उसका लाइफ पार्टनर मिल गया। तुम दोनों हमेशा खुश रहो। मां को आज बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं। तुम दोनों को बहुत प्यार।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।