कौन थे Mukul Dev, जिनका 54 साल की उम्र में हुआ निधन

Published : May 24, 2025, 12:42 PM ISTUpdated : May 24, 2025, 12:55 PM IST

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन। कई दिनों से बीमार चल रहे थे और आईसीयू में भर्ती थे। फैंस सदमे में।

PREV
15

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। मुकुल की कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में थे। मुकुल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनके फैंस इस खबर को सुनकर सदमे में चले गए हैं।

25

मुकुल देव पॉपुलर एक्टर राहुल देव के भाई थे। मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। मुकुल देव ने साल 1996 में टीवी शो 'मुमकिन' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था।

35

इसके बाद मुकुल देव ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी कदम रखा। मुकुन ने हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम किया था। वहीं उन्हें OTT पर भी खूब पसंद किया गया था।

45

मुकुल देव ने अपने करियर में 'सन ऑफ सरदार', 'आर... राजकुमार', 'जय हो' जैसी 60 से अधिक फिल्मों में काम किया था। मुकुल को आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म 'अंत द एंड' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी।

55

आपको बता दें मुकुल अपने पीछे पत्नी शिल्पा देव और एक बेटी को अकेला छोड़ गए हैं। वहीं उनके पिता पुलिस कमिश्नर थे। हालांकि, साल 2019 में उनका निधन हो गया था।

Read more Photos on

Recommended Stories