कौन थे करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर, जिनकी हार्ट अटैक से हुई मौत, क्या करते थे? जानें

Published : Jun 13, 2025, 08:25 AM IST

Who Was Karisma Kapoor Ex Husband: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। बता दें कि उनका निधन यूके में पोलो खेलने के दौरान हुआ। आखिर कौन थे संजय कपूर और क्या करते थे, आइए, जानते हैं सबकुछ... 

PREV
17

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर को यूके के एक ग्राउंड में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वे गिर गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

27

बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर, रानी कपूर और दिवंगत सुरिंदर कपूर के बेटे थे। उनके पिता सुरिंदर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के फाउंडर थे और उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता था।

37

बताया जाता है कि संजय कपूर ने कम उम्र में अपने फैमिली बिजनेस की कमान संभाल ली थी। 2003 में संजय अपने पिता की कंपनी में शामिल हुए और ऑटोमोटिव दुनिया में इसे ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए खास रोल प्ले किया।

47

बाद में संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन बने, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य के लिए ऑटो कंपोनेंट बनाने के लिए जानी जाने वाली कंपनी है। उनके नेतृत्व में कंपनी को भारत और विदेशों दोनों में चमकने का मौका मिला।

57

संजय कपूर केवल सक्सेसफुल बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि हाइली एजुकेटेड भी थे। उन्होंने भारत और विदेश के कुछ बेहतरीन स्कूलों में पढ़ाई की। उन्होंने देहरादून के दून स्कूल और मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की। वे आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गए। उन्होंने लंदन से कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी और एचआर में बीबीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने एमआईटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल भी पढ़ाई की।

67

संजय कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते थे। बिजनेस के अलावा वे स्पोर्ट्स के भी शौकीन थे। पोलो उनका पसंदीदा खेल था। उन्हें अक्सर इस खेल का लुत्फ उठाते देखा जाता था। उन्हें घोड़ों से भी काफी लगाव था।

77

बात संजय कपूर की पर्सनल लाइफ की करें तो उन्होंने 3 शादियां की थी। पहली शादी नंदिता महतानी से की। तलाक के साथ 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी। दोनों का 2016 में तलाक हो गया। फिर संजय ने प्रिया सचदेव से शादी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories