
Why Prateik Babbar Remove Father Raj Babbar Surname: पिता राज बब्बर के साथ झगड़े की ख़बरों के बीच प्रतीक बब्बर ने अपने नाम से उनका सरनेम हटा दिया है। इतना ही नहीं, प्रतीक ने अब अपने नाम के साथ मां स्मिता पाटिल का पूरा नाम जोड़ लिया है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है। सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में नज़र आने जा रहे प्रतीक स्मिता पाटिल ने एक बातचीत के दौरान अपना नाम बदलने के पीछे की वजह बताई है। उनकी मानें तो उनका नया नाम ज्यादा पावरफुल है। 38 साल के प्रतीक का ताजा बयान चर्चा में बना हुआ है।
प्रतीक स्मिता पाटिल से फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या अपने नाम के साथ मां नाम जोड़कर उन्होंने उनकी विरासत को संभालकर रखा है? तो जवाब में उन्होंने कहा, "जी हां, जाहिरतौर पर प्रतीक स्मिता पाटिल पावरफुल नाम है और स्मिता पाटिल शक्तिशाली विरासत हैं। मैं बस उनकी शक्ति को अपना रहा हूं। मैं महान दिवंगत दिग्गज स्मिता पाटिल का बेटा हूं।"
प्रतीक स्मिता पाटिल ने फ़रवरी में गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी की। शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर और बाकी फैमिली मेंबर नहीं पहुंचे थे। राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा के बेटे आर्य बब्बर ने दावा किया था कि प्रतीक ने शादी में उन्हें और उनके पिता को नहीं बुलाया था। वहीं प्रतीक की पत्नी प्रिया बनर्जी ने एक बातचीत में इशारों में बब्बर्स को अपने पति की फैमिली ही मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, "जाहिरतौर पर ऐसा कोई फैमिली मेंबर नहीं था, जो शादी या दूसरे सेलिब्रेशंस से गायब था। मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें क्यों उड़ रही हैं कि फैमिली मेंबर्स मौजूद नहीं थे? हमारे परिवार हमारे साथ थे, जिनमें मेरे पैरेंट्स, उनकी मौसी, जिन्होंने उन्हें पाला, उनके नाना-नानी और हर कोई जो मायने रखता है और हमारी परिवार है, वो हमारे साथ था। और ऐसा कोई नहीं था, जिसका परिवार गायब था।"
बता दें कि प्रतीक राज बब्बर और उनकी दूसरी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल ने रॉक क्लिफ नाम का घर खरीदा था, जहां वे अपने बेटे के साथ रहना चाहती थीं। लेकिन बेटे को जन्म देने के कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया। प्रतीक ने अपनी मां द्वारा खरीदे गए इसी रॉक क्लिफ नाम वाले घर में प्रिया बनर्जी से शादी की और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।