यामी गौतम की कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म 'हक' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं यामी की उन लो बजट फिल्मों के बारे में, जिन्होंने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था।
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में यामी गौतम अहम रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद यामी गौतम के करियर में पंख लग गए थे। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 341.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
27
ओएमजी 2
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' में यामी गौतम दिखाई दी थीं। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 221.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
37
काबिल
ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर 'काबिल' ने बॉक्स ऑफिस पर 178.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं इस फिल्म का बजट महज 35 करोड़ था।
फिल्म 'आर्टिकल 370' यामी गौतम लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 103.4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसका बजट 20 करोड़ रुपए था।
57
एक्शन जैक्सन
फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में यामी गौतम सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने 88.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
67
बदलापुर
फिल्म 'बदलापुर' में यामी छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 78.9 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
77
विक्की डोनर
15 करोड़ के बजट में बनी यामी गौतम की डेब्यू फिल्म 'विक्की डोनर' ने 54.66 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।