Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश

Published : Feb 03, 2026, 08:31 PM IST

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर जलवा दिखाया और शानदार कमाई की। हालांकि, अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। इसी बीच इसके 12वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है।

PREV
16
बॉर्डर 2 की 12वें दिन की कमाई

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के साथ गदर मचा दिया था। फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई की उसे देखकर कईयों को झटका भी लगा। हालांकि, अब कमाई का आंकड़ा गिर रहा है। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने 12वें दिन 3.62 करोड़ का कारोबार किया, जो अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम है।

26
बॉर्डर 2 का कलेक्शन

फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इसकी कमाई 54.5 करोड़ रही। फिल्म ने पहले सोमवार 59 करोड़ की तगड़ी कमाई की थी। पहले वीकेंड मूवी ने 224.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे सोमवार इसकी कमाई 5.75 करोड़ रही। वहीं, मंगलवार को इसने 3.62 करोड़ कमाए।

ये भी पढ़ें... क्या है 1997 वाली बॉर्डर से जुड़ा वो खौफनाक हादसा, जिसमें 1 झटके में चली गईं 59 जानें

36
बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 413.92 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 308.41 करोड़ हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 363.92 करोड़ हो गया है। फिल्म ने ओवरसीस में 50 करोड़ कमाए हैं।

46
बॉर्डर 2 की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की ऑक्यूपेंसी में भी अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार के सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 6.24 फीसदी रही, दोपहर में 14.33 प्रतिशत और शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 17.61 परसेंट रही। नाइट शो का आंकड़ा आना अभी बाकी है।

56
फिल्म बॉर्डर 2 के बारे में

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के बारे में बात करें तो इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार हैं। फिल्म को 275 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसमें सनी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। 

66
29 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल है बॉर्डर 2

आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 29 साल पहले आई मूवी बॉर्डर का सीक्वल है। इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म को 12 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 66 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories