Published : Jan 30, 2026, 02:32 PM ISTUpdated : Jan 31, 2026, 11:11 AM IST
पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने वाली 'बॉर्डर 2' दूसरे हफ्ते के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की रिलीज का असर इस फिल्म पर देखने को मिल रहा है। जानिए सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की 8वें दिन की कमाई…
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को लगभग 12.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर बुधवार को हुई कमाई से इसकी तुलना करें तो यह तकरीबन 4.64 फीसदी कम रहा। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बुधवार को 13.14 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वीक डे कलेक्शन के लिहाज से इसे अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। लेकिन यह बीते 8 दिन में हुई कमाई में सबसे कम है।
25
'मर्दानी 3' की कमाई की रफ़्तार 'बॉर्डर 2' से धीमी
अगर कमाई की रफ़्तार की बात करें तो 'बॉर्डर 2' अभी 'मर्दानी 3' से काफी आगे चल रही है। पहले दिन 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके मुकाबले ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन लगभग 3 गुना से भी ज्यादा रहा है।
अगर 8 दिन की कुल कमाई की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 257.50 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। भले ही फिल्म की कमाई की रफ़्तार कुछ कम हो गई है, लेकिन फिल्म को बजट निकालने से अब बस तकरीबन17.50 करोड़ रुपए और कमाने हैं। फिल्म का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ है। इसका निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है।
45
'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट
अगर सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी देखें तो 7वें दिन के मुकाबले 8वें दिन इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां सुबह के शोज में 'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी 6.67% थी तो वहीं 8वें दिन यह घटकर 6.58 फीसदी रह गई। दोपहर, शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 13.24 फीसदी, 16.71फीसदी और 23.65 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, इस शुक्रवार रिलीज हुई 'मर्दानी 3' की सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 8.97% और दोपहर, शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 14.78 फीसदी, 17.13 फीसदी और 31.14 फीसदी दर्ज की गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।