Border 2 आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म को पछाड़ने से चूकी, दूसरे वीकेंड टॉप 10 से बाहर

Published : Feb 02, 2026, 09:13 AM IST

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 55.2 करोड़ रुपए के करीब कमाई की है। लेकिन बंपर कमाई के बाद भी यह दूसरे वीकेंड में 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई है।

PREV
15
भारत में 300 करोड़ क्लब में पहुंची 'बॉर्डर 2'

दूसरे वीकेंड में बंपर कमाई की बदौलत अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 244.97 करोड़ रुपए कमा लिए थे। वहीं दूसरे वीकेंड तीनों दिन इसका कलेक्शन क्रमशः 12.53 करोड़, 20.17 करोड़ और 22.50 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 300.17 करोड़ रुपए हो गया है।

25
दूसरे वीकेंड वीकेंड की कमाई में टॉप 10 से बाहर 'बॉर्डर 2'

अगर दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट देखें तो 'बॉर्डर 2' इसमें जगह बनाने से चूक गई है। इस लिस्ट में शामिल होने के लिए इस फिल्म को कम से कम 71.12 करोड़ रुपए दूसरे वीकेंड में कमाने थे। लेकिन फिल्म इस आंकड़े से काफी पीछे रह गई।

35
आमिर खान की 10 साल पुरानी 'दंगल' से पीछे 'बॉर्डर 2'

दूसरे वीकेंड में 'बॉर्डर 2' आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म 'दंगल' को पछाड़ने में असफल रही, जो अभी टॉप 10 की लिस्ट में 10वें पायदान पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 71.12 करोड़ रुपए कमाए थे।

45
दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फ़िल्में
  1. धुरंधर – 146.60 करोड़
  2. छावा – 140.72 करोड़
  3. पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन) – 128 करोड़
  4. स्त्री 2 – 93.85 करोड़
  5. गदर 2 – 90.47 करोड़
  6. एनिमल – 87.56 करोड़
  7. जवान – 82.46 करोड़
  8. बाहुबली 2 – 80.75 करोड़
  9. सैयारा – 74.5 करोड़
  10. दंगल – 71.12 करोड़
55
300 करोड़+ कमाने वाली 20वीं हिंदी फिल्म 'बॉर्डर 2'

'बॉर्डर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली 20वीं हिंदी फिल्म बनी है। लिस्ट में ये 19 फ़िल्में पहले से शामिल हैं:-

  1. धुरंधर : 893.05 करोड़ रुपए
  2. पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन) : 830.10 करोड़ रुपए,
  3. जवान : 643.87 करोड़ रुपए
  4. स्त्री 2: 627.02 करोड़ रुपए
  5. छावा: 600.10 करोड़ रुपए
  6. एनिमल : 556.36 करोड़ रुपए
  7. पठान : 543.05 करोड़ रुपए
  8. ग़दर 2 : 525.45 करोड़ रुपए
  9. बाहुबली 2 (हिंदी वर्जन) : 510.99 करोड़ रुपए
  10. KGF 2 (हिंदी वर्जन) : 434.70 करोड़ रुपए
  11. दंगल : 387.38 करोड़ रुपए
  12. संजू : 342.53 करोड़ रुपए
  13. पीके : 340.8 करोड़ रुपए
  14. टाइगर जिंदा है : 339.16 करोड़ रुपए
  15. सैयारा' : 337.78 करोड़ रुपए
  16. बजरंगी भाईजान : 320.34 करोड़ रुपए
  17. वॉर : 318.01 करोड़ रुपए,
  18. पमावत : 302.15 करोड़ रुपए
  19. सुल्तान : 300.45 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories