डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल है। पिछली फिल्म की तरह इसमें भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखेगी। फिल्म के ट्रेलर में चार जोड़ियां दिखी हैं, जानिए उनकी उम्र में कितना अंतर है...
सनी देओल 'बॉर्डर 2' में 6 सिक्स रेजिमेंट के ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल फ़तेह सिंह कालेर का किरदार निभा रहे हैं। 68 साल के सनी देओल की पत्नी की भूमिका में 44 साल की मोना सिंह दिखाई दे रही हैं। उम्र में वे सनी से 24 साल छोटी हैं।
25
वरुण धवन अपनी को-एक्ट्रेस से 12 साल बड़े
38 साल के वरुण धवन 'बॉर्डर 2' में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में हैं, जो भारतीय सेना की इन्फेंट्री रेजिमेंट के ऑफिसर थे। उनकी पत्नी के रोल में मेधा राणा दिख रही हैं। 26 साल की मेधा वरुण से 12 साल छोटी हैं।
35
अहान शेट्टी उम्र में अपनी को-स्टार से तीन साल छोटे
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' में भारतीय नेवी के ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एम. एस. रावत की भूमिका निभा रहे हैं। 30 साल के अहान की पत्नी की भूमिका उनसे 3 साल बड़ी 33 वर्षीय आन्या सिंह निभा रही हैं।
45
दिलजीत दोसांझ अपनी को-स्टार से 6 साल बड़े
'बॉर्डर 2' में 42 साल के दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के फ्लाइट ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में हैं। फिल्म में उनकी पत्नी का रोल कर रहीं सोनम बाजवा उनसे 6 साल छोटी हैं। सोनम की उम्र 36 साल है।
55
कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2', कितना है बजट?
'बॉर्डर 2' का निर्माण जे. पी. दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने जे. पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले किया है। फिल्म का बजट लगभग 230 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।