
Who is Charlie Chauhan: टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने 7 अगस्त को क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से शादी की। शादी के अगले दिन कपल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और फैंस को इस खास दिन की झलक दिखाई। हालांकि, शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुके थे, लेकिन अब चार्ली और रमनदीप ने सेरेमनी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा और दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा।
चार्ली चौहान टीवी एक्ट्रेस हैं। 8 सितंबर, 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पैदा हुईं चार्ली को सबसे ज्यादा उनके रोल 'एला' (बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर) के लिए जाना जाता है। चार्ली ने करियर की शुरुआत MTV के शो, रोडीज 7 से की थी। चार्ली रियलिटी डांस शो 'नच बलिये 5' में भी देखा गया था। चार्ल चौहान को एमटीवी के शो 'कैसी ये यारियां' में मुक्ति के रोल के लिए भी खूब वाहवाही मिली।
चार्ली ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने रिश्ते के सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले 8 साल से साथ हैं। अपनी पोस्ट में चार्ली ने लिखा कि ये 8 साल एक-दूसरे से प्यार करने, साथ आगे बढ़ने, हंसने और सपने देखने में बीते हैं। अब दोनों ने पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताने का फैसला किया है। चार्ली ने अपने मैसेज के साथ रेड हार्ट और इन्फिनिटी इमोजी भी शेयर किए।
शादी की तस्वीरों में 'कैसी ये यारियां' फेम चार्ली चौहान लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने इसके साथ भारी सोने की ब्राइडल ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, रमनदीप सिंह आइवरी रंग की शेरवानी और लाल पगड़ी में दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरों में शादी की पारंपरिक झलक देखने को मिली।
चार्ली और रमनदीप ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखा। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा था। शादी के बाद सामने आई तस्वीरों के जरिए फैंस को उनके रिश्ते और इस खास मौके की झलक मिली।
रमनदीप सिंह क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी खेलते हैं। अब चार्ली चौहान के साथ उनकी शादी के बाद दोनों को फैंस और टीवी-क्रिकेट जगत से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।