
20 जुलाई को नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई स्टूडेंट और प्रोटेस्टर घायल हुए। छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई सेलेब्स पहुंचे, जिसमें से एक नाम 'तुझसे है राब्ता' फेम सहबान अजीम का भी था। वो उनको समर्थन देने के लिए वहां गए थे, इस दौरान उनके ऊपर भी लाठीचार्ज किया गया।
'मिड-डे' को दिए इंटरव्यू के दौरान सहबान अजीम ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन शांति से चल रही थी। मैं छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था, मुंबई से मेरी दो महिला दोस्त भी आईं थीं। पुलिस की लाठीचार्ज होने लगा और मैं अपनी महिला मित्र को बचा रहा था, तब मुझे चोट लगी। उन्होंने मेरे हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों में बार-बार मारा। मेरे हाथ में सूजन आ गई है।
एक्टर ने कहा कि प्रोटेस्टर को जंतर-मंतर के तय जगह पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया था। उन्होंने कहा कि जहां पर असल प्रदर्शन हो रहे थे, उस जगह को चारों तरफ से बैरिकेड लगाकर घेर दिया गया था। हम वहां पहुंच नहीं पाएं, उससे पहले पुलिस लाठीचार्ज हमलोगों पर कर दी। ये जानबूछ कर की गई कार्रवाई थी। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं थी कि वे किसे पीट रहे हैं। महिला, बच्चे वो सभी को मार रहे थे।
शबाना आजमी से लेकर कई बड़े एक्टर पुलिस की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। वो प्रोटेस्टर के साथ खड़े हैं। इसके अलावा टीवी एक्टर करण कुंद्रा, एल्विश यादव ने भी कहा कि जो छात्र अपनी जायज समस्याओं को लेकर सामने आए हैं, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। शोएब इब्राहिम और उर्फी जावेद ने भी इस कार्रवाई की निंदा की।
CJP (Cockroach Janta Party) खुद को युवाओं और छात्रों का आंदोलन बताता है। हाल के दिनों में यह संगठन शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन चला रहा है। आंदोलन को कई छात्र संगठनों और कुछ सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन भी मिला है।
इसे भी पढ़ें: 'ऐसे प्रदर्शनों से...', जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और CJP के प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?
और पढ़ें: जंतर-मंतर की तस्वीरें देख टूटा सोनाक्षी सिन्हा का दिल, बोलीं - 'स्टूडेंट्स की हड्डियां टूटीं और....'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।