
Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2'घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने मजबूत प्रदर्शन किया और अब वीकडेज में भी इसकी रफ्तार बनी हुई है। दूसरे शुक्रवार से दूसरे सोमवार के बीच फिल्म की कमाई में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद यह नेट कलेक्शन में 90 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म फिलहाल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में चौथे नंबर पर बनी हुई है।
13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 'कॉकटेल 2' ने देशभर में 3,431 शो के जरिए ₹1.40 करोड़ (नेट) की कमाई की। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन इस प्रकार हो गया है।
भारत के अलावा फिल्म विदेशों में भी कमाई कर रही है। 13वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में ₹0.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹29.00 करोड़ पहुंच गया है। अब तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹134.10 करोड़ हो चुका है।
अब तक के कलेक्शन के आधार पर 'कॉकटेल 2' ने 'ओ'रोमियो' को पीछे छोड़ते हुए 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, फिल्म के लिए तीसरे स्थान पर मौजूद 'भूत बंगला' (₹199.23 करोड़) को पीछे छोड़ना मुश्किल माना जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई बढ़ने के बाद कॉकटेल 2 की रैंकिंग में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
1- धुरंधर 2 ( ₹1186.32 करोड़)
2- बॉर्डर 2 (₹362.76 करोड़)
3- भूत बंगला (₹199.23 करोड़)
4- कॉकटेल 2 (₹90.41 करोड़)
5- ओ'रोमियो (₹83.35 करोड़)
6- वेलकम टू द जंगल (₹74.35 करोड़)
7- है जवानी तो इश्क होना है (₹61.78 करोड़)
8- पति पत्नी और वो दो (₹59.29 करोड़)
9- मर्दानी 3 (₹52.99 करोड़)
10- द केरला स्टोरी 2 (₹52.25 करोड़)
दूसरे हफ्ते में भी 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में लगातार कमाई कर रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह 100 करोड़ नेट क्लब में कब तक पहुंचती है और क्या 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी स्थिति मजबूत कर पाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।