Cocktail 2 OTT Release: जानिए ओटीटी पर कब-कहां देखें 'कॉकटेल 2', BO पर कितनी रही कमाई?

Published : Aug 01, 2026, 09:31 PM IST
Cocktail 2 Netflix release

सार

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। जानिए रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म और फिल्म की पूरी कहानी।

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की चर्चित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके बावजूद फिल्म साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल रही। अब मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज का ऐलान कर दिया है। अगर आप इस फिल्म का OTT प्रीमियर, रिलीज डेट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कहानी जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़िए पूरी डिटेल।

Cocktail 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देखें 'कॉकटेल 2'?

'कॉकटेल 2' का डिजिटल प्रीमियर 14 अगस्त 2026 को Netflix पर होगा। सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद यह फिल्म अब घर बैठे देखने के लिए उपलब्ध होगी। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आई 'कॉकटेल' की स्पिरिचुअल सीक्वल है। हालांकि इसकी कहानी पुरानी फिल्म से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं है, बल्कि नए किरदारों और नए रिश्तों के साथ एक अलग रोमांटिक सफर दिखाती है।

यह भी पढ़ें : SVC63 के लिए सलमान खान की फीस कितनी? दोस्ती के लिए 40% से ज्यादा कटौती की!

Cocktail 2 Story: 'कॉकटेल 2' की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी कुणाल और दीया नाम के एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों शादी के पारिवारिक दबाव से दूर रहने के लिए इटली के खूबसूरत शहर सिसिली घूमने जाते हैं। यहां दीया अपनी बेफिक्र दोस्त एली से कुणाल की वफादारी परखने के लिए उससे फ्लर्ट करने को कहती है। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं, जब एली सचमुच कुणाल से प्यार करने लगती है। इसके बाद दोस्ती, भरोसे, प्यार और रिश्तों के बीच शुरू होता है इमोशनल टकराव, जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है।

Cocktail 2 Star Cast: 'कॉकटेल 2' में कौन-कौन स्टार?

फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई तिकड़ी स्क्रीन शेयर करती नजर आई है। इसी फ्रेश स्टारकास्ट और होमी अदजानिया के रिश्तों को अलग अंदाज में पेश करने वाले निर्देशन ने रिलीज से पहले ही फिल्म को चर्चा में ला दिया था।

यह भी पढ़ें : संजय दत्त से लिपटकर इमोशनल हुए सलमान खान, तस्वीरें वायरल, लोग बोले- दो भाई, दोनों तबाही

Cocktail 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'कॉकटेल 2' का हाल?

19 जून 2026 को रिलीज हुई 'कॉकटेल 2' को समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिर भी यह बजट रिकवर करने में फेल रही। 6 हफ्ते में इस फिल्म ने भारत में नेट 104.55 करोड़ रुपए कमाए, जबकि फिल्म का निर्माण 110 करोड़ रुपए में हुआ था। हालांकि, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रॉस 166 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद, बताया कैसे बनी थी ब्लॉकबस्टर 'घायल'
मार्वल की 'ब्लेड' क्यों नहीं बनी? एक्टर महरशाला अली ने तोड़ी चुप्पी