Dacoit Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 की आंधी में कितनी टिक पाई फिल्म, देखें कमाई

Published : Apr 10, 2026, 05:01 PM IST

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि फिल्म की रिलीज को कई बार टाला गया था। धुरंधर 2 की आंधी के बीच रिलीज हुई ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई, इसके आंकड़े सामने आ गए हैं।

PREV
16
फिल्म डकैत ए लव स्टोरी

डायरेक्टर शेनिल देव की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी रिलीज हो गई है। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष के साथ अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला भी लीड रोल में हैं। इसी बीच फिल्म की कमाई का पहले दिन का आंकड़ा सामने आ गया है। 

26
पहले दिन कितना कमा पाई फिल्म डकैत

देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 छाई हुई है। इस फिल्म का धमाका देखने के बाद कईयों ने अपनी मूवी की रिलीज डेट चेंज। इसी बीच फिल्म डकैत शुक्रवार को रिलीज हुई। sacnilk.com की मानें तो मृणाल ठाकुर की इस फिल्म ने पहले दिन 1.98 करोड़ का बिजनेस किया। ये आंकड़ा शाम 5 बजे तक का है। इसके और बढ़ोत्तरी होने की गुंजाइश है।

ये भी पढ़ें... क्या Dacoit बचा पाएगी मृणाल ठाकुर की लाज, BOX OFFICE पर बैक टू बैक हुई 8 फिल्में Flop

36
फिल्म डकैत का ग्रॉस कलेक्शन कितना हुआ

फिल्म डकैत के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने इंडिया में अभी तक 2.34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 1.98 करोड़ है। बता दें कि फिल्म को देशभर में 2090 शोज में दिखाया जा रहा है।

46
2 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म डकैत

अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा प्रोड्यूस फिल्म डकैत को 2 भाषा हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन हिंदी में 31 लाख का बिजनेस किया और तेलुगु में इसकी कमाई 1.67 करोड़ रही। 

56
फिल्म डकैत की ऑक्यूपेंसी

sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म डकैत की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 30.54 परसेंट रही। फिल्म के सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 30.54 फीसदी और दोपहर के शो की 42.08 फीसदी रही। अभी शाम और रात की ऑक्यूपेंसी का आंकड़ा आना बाकी है।

66
क्या है फिल्म डकैत की कहानी

फिल्म डकैत की कहानी हरि (अदिवी सेष) और जूलियट (मृणाल ठाकुर) के आसपास बुनी गई हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जूलियट के धोखे के कारण हरि को 13 साल जेल हो जाती है। इस धोखे का बदला लेने हरि जेल से भाग जाता है। वो एक हॉस्पिटल में डकैती डालने का प्लान बनाता है और जूलियट को इसमें फंसा देता है। इसकी कहानी में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें... Dacoit Movie Review: ‘डकैत’ में इमोशन + एक्शन का तगड़ा डोज, जानिए क्यों देखें ये फिल्म?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories