Dadasaheb Phalke Awards 2022: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सनोन बेस्ट एक्ट्रेस, पुष्पा फिल्म ऑफ द ईयर

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022) रविवार को हुआ और कई कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 9:25 PM IST

मुंबई। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022) रविवार को हुआ और कई कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अभिनेता रणवीर सिंह ने '83' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। 'मिमी' के लिए कृति सेनन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि पुष्पा: द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया है। 

दरअसल, दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है और इसे प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाता है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने विजेताओं की पूरी सूची जारी की है। 

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2022 किस श्रेणी में किसको 

यह भी पढ़ें:

मां की गर्भ में 35 सप्ताह तक पले शिशु को दुनिया में आने से पहले मार दिया जाएगा, कोलकाता अदालत का दुर्लभ फैसला

Karnataka Assembly में रात क्यों गुजार रहे कांग्रेस MLA, सीएम बोम्मई, येदियुरप्पा, स्पीकर की कोशिशें बेकार

Read more Articles on
Share this article
click me!