आधी रात को ब्रेस्ट पंप की आवाज से डर जाती हैं दीपिका पादुकोण, शेयर किया मजेदार पोस्ट

Published : Oct 31, 2026, 10:50 AM IST
deepika padukone

सार

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनी है और वो मदरहुड एन्जॉय कर रही है। हालांकि इस दौरान आ रही मुश्किलों का भी जिक्र करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया कि ब्रेस्ट पंप की आवाज आधी रात को सुनना हॉन्टेड होता है।

मां बनने के बाद जिंदगी में कई ऐसे अनुभव आते हैं, जिन्हें सिर्फ एक मां ही अच्छी तरह समझ सकती है। कभी बच्चे की देखभाल में पूरी रात निकल जाती है, तो कभी छोटी-छोटी चीजें भी हंसने की वजह बन जाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इन दिनों मदरहुड के ऐसे ही अनुभवों को मजेदार अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। अब उन्होंने एक ऐसा मीम शेयर किया है, जिसे देखकर नई मांओं को भी हंसी आ सकती है।

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार वीडियो रीशेयर किया है। इसमें ब्रेस्ट पंप से निकलने वाली आवाज की तुलना आधी रात में किसी भूतिया घर में सुनाई देने वाली आवाज से की गई है। वीडियो में मजाकिया अंदाज में बताया गया है कि रात के सन्नाटे में ब्रेस्ट पंप की आवाज कितनी अजीब और डरावनी लग सकती है। दीपिका का यह पोस्ट मदरहुड के उन अनुभवों की झलक देता है, जिनसे कई महिलाएं खुद को जोड़ सकती हैं।

ब्रेस्ट पंप की आवाज पर बना मजेदार मीम

दीपिका ने जिस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, उस पर लिखा है कि भूतिया घर जैसा माहौल असल में आधी रात को चल रहे आपके ब्रेस्ट पंप की आवाज है। यह मीम सैन एंटोनियो के बर्थ सेंटर के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। दीपिका ने इसे रीशेयर करके मदरहुड के एक ऐसे पहलू को सामने रखा, जिस पर आमतौर पर कम बात होती है। दरअसल, बच्चे के जन्म के बाद मां की दिनचर्या में कई बदलाव आते हैं। बच्चे को दूध पिलाने से लेकर उसकी देखभाल और रात में जागने तक कई जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल भी कई मांओं की दिनचर्या का हिस्सा बन जाता है। रात के सन्नाटे में इसकी आवाज को लेकर बनाया गया यह मीम काफी मजेदार है।

दूसरी बार मां बनी हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के करीब छह साल बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह रखा। इसके बाद 19 सितंबर 2026 को दीपिका और रणवीर दूसरी बार माता-पिता बने। उनके घर दूसरी बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम देवी पादुकोण सिंह रखा गया है। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स और पोस्ट के जरिए अपनी निजी जिंदगी के छोटे-छोटे अनुभव साझा करती रहती हैं। उनके ये पोस्ट दिखाते हैं कि वह मां बनने के बाद जिंदगी के इस नए दौर को किस तरह एंजॉय कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें; Deepika Padukone Second Daughter: दीपिका-रणवीर ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक, दुआ ने चूमा छोटी बहन का चेहरा, जानिए क्या रखा नाम?

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

मदरहुड के साथ दीपिका पादुकोण अपने फिल्मी करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें कई बड़े कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका के पास अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' भी है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

और पढ़ें: King New Poster: होठों में गुलाब...हाथों में पिस्तौल, शाहरुख खान का 'किंग' लुक देख फैंस हुए पागल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या था CJP के अभिजीत दिपके का वो बयान, जिस पर भड़के दिलजीत दोसांझ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन
JioHotstar पर आ गई काले जादू की खौफनाक कहानी, सिर्फ 5 किरदार और एक घर में शूट हुई फिल्म