
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। वो 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और सितंबर लास्ट तक उनके घर में किलकारी गूंज सकती है। इससे पहले अदाकारा अपने क मिटमेंट को पूरा करने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत वो अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में लगी हुई हैं। मेगा बजट में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। फिल्म में दीपिका पहली बार साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट की वजह से इस फिल्म पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी फिल्म के काम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और टीम जल्द से जल्द अपने जरूरी हिस्सों को पूरा करने में जुटी हुई है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग को लेकर पूरी तरह कमिटेड हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में भी ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका चाहती हैं कि वह अपने हिस्से की शूटिंग इसी महीने पूरी कर लें। रिपोर्ट के अनुसार, वह सितंबर में मां बनने वाली हैं और इससे पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रही हैं।
दीपिका फिल्म की शूटिंग के लिए जरूरत के मुताबिक दिन और रात दोनों शिफ्ट में काम कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह सेट पर मौजूद रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक शूटिंग करने के लिए भी तैयार रहती हैं। उनकी इस प्रोफेशनल कमिटमेंट ने फिल्म की पूरी टीम को प्रभावित किया है। शूटिंग से जुड़े क्रू मेंबर्स भी दीपिका के काम के प्रति समर्पण को देखकर हैरान हैं।
और पढ़ें: Chak De India@19: सेट पर लड़कियों से कैसे पेश आते थे शाहरुख? एक्ट्रेस ने बताया सबकुछ
‘राका’ दीपिका के करियर की खास फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म में वह पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका को जबरदस्त एक्शन करते हुए भी दिखाया जाएगा। यही वजह है कि फिल्म की कहानी के साथ-साथ उनके किरदार को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या कियारा आडवाणी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी ‘Toxic’? इतने करोड़ का आंकड़ा करना होगा पार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।